कृति सेनन निभाएंगी ‘दिल तो पागल है 2’ में पूजा का किरदार? जानिए माधुरी दीक्षित का जवाब
'दिल तो पागल है' बॉलीवुड की एक ऐसी कालजयी फिल्म जिसने प्रेम और जुनून को एक नई परिभाषा दी। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर जैसे दिग्गज सितारों के शानदार अभिनय और यादगार किरदारों के साथ यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसती है। माधुरी दीक्षित द्वारा निभाया गया पूजा का किरदार खूबसूरती, ग्रेस और बेहतरीन डांस का प्रतीक बन चुका है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में जब माधुरी दीक्षित से पूछा गया कि उनकी पीढ़ी के किरदारों को अगर आज की अभिनेत्रियां निभाएं तो कौन सबसे उपयुक्त होगा, तो उन्होंने पूजा के किरदार के लिए कृति सेनन का नाम लिया। माधुरी ने कहा, "शायद कृति सेनन, वह बहुत अच्छा काम कर रही हैं।"

कृति की एक्टिंग में आया निखार
इस साल कृति सेनन ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों को बार-बार चौंकाया है। 'तेरे बातों में ऐसा उलझा जिया' में रोबोट सिफरा के किरदार से लेकर 'क्रू' में एक एयर होस्टेस और 'दो पट्टी' में दमदार डबल रोल तक, कृति ने हर बार कुछ नया और शानदार दिखाया है। 'दो पट्टी' न केवल उनकी अदाकारी के लिए बल्कि उनके प्रोडक्शन डेब्यू के लिए भी चर्चा में रही। इसके पहले 'मिमी' में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली परफॉर्मेंस के साथ कृति ने अपनी अभिनय क्षमता को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है।
क्या बनेगा सीक्वल
डांस और अभिनय में माहिर कृति सेनन के लिए 'दिल तो पागल है 2' में पूजा का किरदार निभाना एकदम उपयुक्त होगा। अगर यह प्रोजेक्ट वाकई शुरू होता है, तो यह देखना रोमांचक होगा कि शाहरुख खान और करिश्मा कपूर के किरदारों के लिए किन कलाकारों को चुना जाएगा। एक ऐसी फिल्म का सीक्वल, जिसने एक पूरी पीढ़ी को प्यार करना सिखाया, निश्चित रूप से दर्शकों के लिए यादगार अनुभव होगा। हालांकि अभी ऐसी किसी भी फिल्म की कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications