नासिक के सीता गुफा पहुंचीं कृति सेनन, फिल्म 'आदिपुरुष' के गाने पर की आरती, लोगों ने कह दी ऐसी बात
Kriti Sanon At Sita Gufa: फिल्म 'आदिपुरुष' के प्रमोशन में जुटीं कृति सेनन हाल ही में नासिक के पंचवटी में सीता गुफा में पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने मां सीता की पूजा की और साथ ही में फिल्म के गाने पर आरती भी की।

Kriti Sanon At Sita Gufa: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' आगामी 13 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म के स्टार्स प्रमोशन में कड़ी मेहनत के साथ जुट गए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का गाना 'राम सिया राम' रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म की लीड हीरोइन कृति सेनन की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस तस्वीर में कृति सेनन नासिक के सीता गुफा और कालाराम मंदिर में नजर आ रही हैं।
सीता गुफा पहुंचीं कृति सेनन
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में कृति सेनन मां सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं हाल ही में कृति सेनन नासिक के सीता गुफा और कालाराम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। इस मौके पर उनके साथ म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी सचेत और परंपरा भी मौजूद थे। 'राम सिया राम' गाना रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन पंचवटी की पवित्र भूमि नासिक पहुंचीं, जहां उन्होंने माता सीता के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया।
कृति सेनन ने मंदिर में की आरती
कृति सेनन इस मंदिर में श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आईं। सीता गुफा में फिल्म के क्रू मेंबर्स ने मिलकर 'राम सिया राम' गाना गाते हुए आरती भी की। आरती वाली ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं कृति सेनन ने पिंक सलवार सूट पहन रखा था और उनका ये लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कृति सेनन की तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कृति सेनन के सिंपल लुक ने लोगों का ध्यान खींचा
लोगों की मानें तो कृति सेनन के इस रूप ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को छुआ है। लोग इन तस्वीरों और वीडियोज को देखने के बाद कृति सेनन की तरीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग उनकी तस्वीरों पर 'जय सिया राम' और 'जय श्रीराम' लिखकर उनका अभिवादन कर रहे हैं। हालांकि इस मौके पर कृति सेनन के साथ फिल्म के लीड हीरो प्रभास मौजूद नहीं थे। आपको बता दें कि इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर प्रभास प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जहां कई लोग कृति सेनन की इन तस्वीरों और वीडियोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। एक यूजर ने कृति सेनन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- ढोंगी लोग, मूवी के लिए ये कुछ भी करेंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा है- मूवी रिलीज के टाइम ये लोग पूजा-पाठ शुरू कर देते हैं।
16 जून को रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार नासिक के पंचवटी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि वनवास के दौरान माता सीता, प्रभु श्रीराम और उनके भाई लक्ष्मण जी ने यहां काफी वक्त बिताया था। आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' आगामी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत है। इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मां सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications