इन महंगी चीजों की मालकिन हैं कृति सेनन, करोड़ों की संपत्ति कर देगी आपको हैरान
Kriti Sanon Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर गोविंदा के बाद अब कृति सेनन भी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। खबर है कि कृति राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। फिलहाल उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
राजनीति में एंट्री कर सकती हैं कृति सेनन
आपको बता दें कि कृति सेनन, करीना कपूर कान और तब्बू की फिल्म 'क्रू' आज यानी 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि कृति सेनन जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकती हैं।

कृति सेनन को मिला है नेशनल अवॉर्ड
जानकारी के अनुसार कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। एक्ट्रेस ने अपने इन 9 सालों के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज वह बॉलीवुड की सफल हीरोइनों में से एक हैं। कृति सेनन को उनकी फिल्म 'मिमी' के चलते बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
दिल्ली की रहने वाली हैं कृति सेनन
साल 1990 में एक पंजाबी हिंदू परिवार में जन्मी कृति सेनन मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और आज अपनी मेहनत के दम पर वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।
75 करोड़ रुपये की संपत्ति की हैं मालकिन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन इस समय करीब 75 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। फिल्मों के साथ साथ वह कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करती हैं। वह अब तक फॉसिल, जॉय, कैडबरी, बाटा, टाइटन और कोका-कोला बड़े ब्रांड्स के लिए ऐड कर चुकी हैं। वह एप्पी फिज की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है मोटी कमाई
जानकारी के अनुसार कृति सेनन एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 1 से 2 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। इसके अलावा वह स्टेज शोज भी करती हैं। कृति का अपना क्लोथिंग ब्रांड मिस टेकेन भी है। कृति सेनन सोशल मीडिया से भी काफी मोटी कमाई करती हैं।
मुंबई के जुहू इलाके में आलीशान घर
कृति सेनन अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान घर में रहती हैं। इस घर की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए के आसपास है। इस घर में कईतरह की महंगी और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली चीजें उपलब्ध हैं। कृति के पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। उनके पास एसयूवी ऑडी क्यू7, एक मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और एक बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज मौजूद है।
कृति सेनन ने लॉन्च किया ब्यूटी ब्रांड
कृति सेनन ने कुछ समय पहले ही एक नया स्किनकेयर ब्रांड हाइफन (Hyphen) लॉन्च किया है। एक्ट्रेस ने mCaffeine की कंपनी पीईपी टेक्नोलॉजीज के साथ हाथ मिलाया है। आपको बता दें इससे पहले भी उनके कई ब्रांड्स हैं। एक्ट्रेस का मिस टेकन के नाम से कपड़ों का ब्रांड है, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2016 में की थी। इसके अलावा वह एक फिटनेस ऐप द ट्राइब की भी मालकिन हैं।
प्रोडक्शन कंपनी की भी हैं मालकिन
करीब 9 साल तक हीरोइन के तौर में नजर आईं कृति सेनन अब प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपना करियर शुरू कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स नामक प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की है। एक्ट्रेस जल्द अपने प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम दो पत्ती रखा गया है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ काजोल भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications