कृति सेनन को देखते ही पैपराजी ने कहा, 'जय श्री राम', सुनते ही एक्ट्रेस ने ठीक की गलती, फैंस कर रहे तारीफ

'आदिपुरुष' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कृति सैनन को देखकर पैपराजी ‘जय श्री राम’ बोलता है और यह सुनते ही एक्ट्रेस उन्हें आंखें दिखाती हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Kriti Sanon

Adipurush Trailer Launch Event: मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा एक्ट्रेस कृति सेनन ने फैंस का ध्यान खींचा।

कृति सेनन को देखकर पैपराजी ने कहा जय श्री राम
ट्रेलर लॉन्च इवेंट कृति सेनन अपने सीता वाले लुक की तरह ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पैपराजी उन्हें देखकर 'जय श्री राम' बोलता है, तभी एक्ट्रेस यह सुनते ही उन्हें आंखें दिखाती हैं।

एक्ट्रेस ने ठीक की गलती
वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति सेनन अपनी साड़ी संभालती हुई नजर आईं। तभी वह अंदर थिएटर एंट्री करती है कि एक पैपराजी एक्ट्रेस को देखकर जोर से जय श्री राम कहता है तभी एक्ट्रेस उन्हें आंखे दिखाती हैं और उनकी गलती को ठीक करती हैं। एक्ट्रेस फोटोग्राफर को जवाब में 'जय सिया राम' कहती हैं और वह तुरंत मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाती हैं।

वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस कृति सेनन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बिल्कुल सही कहा आपने जय सिया राम'। एक अन्य यूजर ने लिखा, "साड़ी में आप खूबसूरत दिख रही हैं"। इसके अलावा फैंस एक्ट्रेस के साड़ी लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे।

इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष
बता दें कि, ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं सैफ अली खान रावण के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा कृति सेनन मां सीता और लक्ष्मण के किरदार सनी सिंह दिखने वाले हैं। पिछले 2 साल से इस फिल्म पर काम चल रहा है। अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+