बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं कृति सेनन, मजाक बनाते हुए लोगों ने गाए ऐसे गाने

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था जिसे लेकर लोग उनकी बॉडी शेमिंग कर रहे हैं।

मुंबई, 7 जुलाईः सेलेब्स से लेकर आम लोग तक अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग करना आम बाती हो गई है। लोग बिना कुछ सोचे-समझे ही किसी भी व्यक्ति के शरीर को लेकर अपनी राय सामने रखते हैं और कई बार ऐसा होता है कि सार्वजनिक रूप से किसी के बॉडी की शेप या फिर रंगत को लेकर उसका मजाक बनाया जाता है। इस बार ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ। अब एक्ट्रेस कृति सेनन बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। दरअसल कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था जिसे लेकर लोग उनकी बॉडी शेमिंग कर रहे हैं।

Recommended Video

    Kriti sanon हुईं Body Shaming का शिकार, लोगों ने यूं उड़ाया | वनइंडिया हिंदी |* Entertainment
    वायरल हो रहा है वर्कआउट वीडियो

    वायरल हो रहा है वर्कआउट वीडियो

    एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था। कृति का ये वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कृति सेनन जिम में अपने ट्रेनर की मदद से फुल बॉडी स्ट्रेचिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

    लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स

    कृति सेनन के लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो को लेकर लोगों ने उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों की मानसिकता इतनी खराब है कि वह बिना कुछ सोचे-समझे ही उनके इस वर्कआउट वीडिय पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने कृति सेनन को फ्लैट बताया है। वहीं कुछ लोग कृति सेनन की बॉडी शेमिंग करते हुए अपनी हदें ही पार करने लगे हैं।

    कृति सेनन हुईं ट्रोल

    कृति सेनन हुईं ट्रोल

    कई लोगों ने कृति सेनन के इस पोस्ट पर इनका मजाक उड़ाते हुए फिल्मों के कई गाने भी लिखा है। एक यूजर ने उनके इस वर्कआउट वीडियो पर कमेंट करते हुए एक गाना लिखा है- सुनो ना संगेमरमर....। वहीं एक दसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- एकदम सपाट हो गई हो।

    फैंस ने की तारीफ

    फैंस ने की तारीफ

    हालांकि कृति सेनन के फैंस उनके इस पोस्ट पर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके डेडीकेशन को हैट्स ऑफ कर रहे हैं। कृति सेनन के फैंस का कहना है कि इस तरह की स्ट्रेचिंग कर पाना बहुत ही मुश्किल है लेकिन कृति ने इसे आसानी से कर लिया है। वह बहुत ही मेहनती एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपने आप को मेंटेन करके रखा है।

    आईफा में मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

    आपको बता दें कि कृति सेनन ने आईफा 2022 में फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। अपने डेब्यू के लगभग आठ साल के बाद कृति सेनन को यह अवॉर्ड मिला है। आने वाले दिनों में कृति सेनन कई बिग बजट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसमें 'आदिपुरुष', 'गणपत', 'शहजादा' और 'भेड़िया' जैसी फिल्में शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+