Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद परिवार के साथ सिद्धिविनायक पहुंचीं कृति सेनन, बांटी मिठाई, बप्पा से की ऐसी प्रार्थना

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और आलिया भट्ट इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि कृति सेनन और आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड जीता है। आपको बता दें कि गत 24 अगस्त 2023 को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी, जहां कृति सेनन ने फिल्म 'मिमी' में एक सरोगेट मां के किरदार के लिए अवॉर्ड जीता। वहीं आलिया भट्ट ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता है। अब राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के दो दिन बाद कृति सेनन अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची हैं।

सिद्धिविनायक पहुंचीं कृति सेनन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को आज यानी 26 अगस्त 2023 (शनिवार) सुबह पैपराजी ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया। वह अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची हुई थीं। कृति सेनन के साथ उनकी बहन नूपुर, मां और पिता मौजूद थे। कृति सेनन पीले रंग की एथनिक ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Kriti Sanon

कृति सेनन ने पैपराजी को बांटा प्रसाद
कृति सेनन के मंदिर वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडिय में देखा जा सकता है कि भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद कृति सेनन पैपराजी को प्रसाद बांटतीं नजर आईं। मंदिर से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठने से पहले कृति सेनन ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाईं और पैपराजी को जमकर पोज दिए।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद लिखा पोस्ट
आपको बता दें कि बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- एक्साइटेड, ब्लेस्ड, आभारी। अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हूं। खुद को चिकोटी काट रही हूं। क्या ये यह सच में हुआ है। मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार। जूरी को धन्यवाद, जिन्होंने मेरी परफॉर्मेंस को सबसे बड़े पुरस्कार के योग्य समझा।

कृति सेनन ने सबको कहा धन्यवाद
कृति सेनन ने आगे लिखा था- यही तो मेरी दुनिया है। दीनू, मुझ पर और मेरी क्षमता पर विश्वास करने के लिए, हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए और मुझे एक ऐसी फिल्म देने के लिए मैं आपको कितना भी धन्यवाद दूं, कम है। लक्ष्मण सर, आप हमेशा मुझसे कहते थे 'मिमी', देखना आपको इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। मिल गया सर... और मैं आपके बिना ये नहीं कर पाती।

कृति ने आलिया भट्ट को भी दी बधाई
कृति सेनन ने अपने इस पोस्ट में परिवार वालों को भी धन्यवाद दिया और साथ ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी बधाई दी है। कृति सेनन ने लिखा है- मां, पिताजी, नुप्स, आप लोग मेरी लाइफ लाइन हैं। हमेशा मेरे चीयरलीडर्स बने रहने के लिए धन्यवाद। बधाई हो आलिया... आप इसकी हकदार हैं। मैंने हमेशा आपके काम की तारीफ की है और मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे आपके साथ ये बड़ा पल शेयर करने का मौका मिला। आइए साथ जश्न मनाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+