क्या शादी करने वाली हैं Kriti Sanon? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पैरेंट्स से मिलने गईं एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें कई बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ देखा जा चुका है। जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी, हालांकि कपल ने अब तक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। अब हाल ही में दोनों को एकसाथ दिल्ली में देखा गया जिसके बाद कपल की शादी की अफवाहें उड़ने लगी।
हाल ही में कृति को दिल्ली एयरपोर्ट पर कबीर के साथ स्पॉट किया गया, जिससे फिर से अफवाहें उड़ने लगीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अपने परिवार से मिलने दिल्ली आए थे, जिससे शादी की चर्चा भी तेज हो गई है। दिल्ली एयरपोर्ट में कृति ने मीडिया से बचने के लिए अपने चेहरे को मास्क, कैप और सनग्लासेस से ढका था।

वहीं कबीर ने काले रंग के कपड़े पहने थे, जिसमें एक सिंपल टी-शर्ट और मैचिंग पैंट्स और शूज शामिल थे। दोनों का यह कैजुअल लुक और उनकी केमिस्ट्री बिल्कुल 'कपल गोल्स' जैसी लग रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति और कबीर दिल्ली अपने माता-पिता से मिलने आए हैं, जिससे शादी की अफवाहों को और भी हवा मिल रही है। अगर अफवाहों पर विश्वास करें तो दोनों 2025 के अंत तक शादी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Kriti Sanon ने बॉयफ्रेंड को दिया था धोखा? पैसों के लिए बनाया था रिश्ता, नेटिजेन्स ने किया बड़ा दावा
हालांकि, ये खबर कितनी सच है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं कपल ने भी अब तक सोशल मीडिया के जरिए कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हाल ही में, कृति सैनन और कबीर बहिया को बेंगलुरु में एक शादी में भी देखा गया। जहां दोनों ने काले रंग के कपड़े पहने थे और गेस्ट्स से बातचीत करते हुए एक-दूसरे के करीब दिखे, जिससे रोमांस की अफवाहें और बढ़ गईं।
कबीर, जो लंदन में एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। आमतौर पर पब्लिक लाइफ से दूर रहते हैं। हालांकि, दोनों के बार-बार आउटिंग्स और वायरल मोमेंट्स के कारण अफवाहें लगातार बनी रहती हैं। वहीं कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह धनुष के साथ 'तेरे इश्क में' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में कृति मुक्ति नाम का एक गहन रोल अदा करती नजर आएंगी। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में दुनियाभर में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग Kriti Sanon हुईं रोमांटिक, कपल की वायरल कोजी फोटोज, क्या कंफर्म हुआ रिलेशनशिप?












Click it and Unblock the Notifications