कोरियन पॉप सिंगर Moonbin की मौत, घर में मिली 25 साल के एस्ट्रो बैंड स्टार की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच
Moonbin Passed Away: आधिकारिक बयान में कहा गया है- कोरियन सिंगर मूनबिन की मौत को लेकर किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं ताकि दुख में डूबे उनके परिवार को और परेशानी न हो।

Moonbin Passed Away: कोरियन पॉप म्यूजिक के प्रोमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार के पॉप 'एस्ट्रो' ग्रुप के फेमस स्टार मूनबिन की मौत हो गई है। 25 साल के सिंगर की मौत से कोरियन पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री को काफी गहरा सदमा लगा है। खबर है कि सिंगर मूनबिन की लाश गत 19 अप्रैल की रात को उनके गंगनम स्थित घर से मिली है। स्थानीय पुलिस उनके मौत के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला माना जा रहा है।
कोरियन पॉप सिंगर मूनबिन की मौत
विदेशी न्यूज पोर्टल 'योनहाप न्यूज' के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मूनबिन ने खुद ही सुसाइड किया है। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया है इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं कोरियन पॉप सिंगर मूनबिन के लेबल, 'फंटागियो' ने उनकी मौत को लेकर एक लंबा-चौड़ा बयान जारी किया है। इसमें फैंस से अपील की गई है कि सिंगर की मौत के कारणों को लेकर किसी तरह की 'अटकलें' न लगाई जाएं।
घर में मिली थी मूनबिन की बॉडी
'फंटागियो' ने अपने बयान में कहा है- सबसे पहले हम इस दुखद और दिल तोड़ने वाली खबर के लिए सभी फैंस से माफी मांगना चाहते हैं। गत 19 अप्रैल 2023 को एस्ट्रो बैंड के मेंबर मूनबिन अचानक हमें छोड़कर चले गए हैं। हालांकि हम अपने दुख की तुलना उस शोक से नहीं कर सकते जो उनका परिवार इस समय महसूस कर रहा है। एक प्यारे बेटे और भाई को खोना, हम एस्ट्रो के सदस्यों, फंटागियों के कलाकारों और कंपनी के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक हर किसी के लिए ये बहुत ही दुख की खबर है। शांति पूर्वक अंतिम संस्कार होने दें।
मौत की जांच में जुटी पुलिस
आधिकारिक बयान में आगे कहा गया है- मूनबिन के फैंस के लिए ये खबर काफी दुखदायी है। इस खबर ने लोगों का दिल दहला दिया है। लाखों-करोड़ों दिल टूट गए हैं, क्योंकि सिंगर मूनबिन हमेशा अपने फैंस के बहुत करीब थे और उनसे बहुत प्यार करते थे। बयान में आगे लिखा गया है- हम अपील करना चाहते हैं कि मूनबिन की मौत को लेकर किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं ताकि दुख में डूबे उनके परिवार को और परेशानी न हो। पुलिस अपनी जांच कर रही है। परिवार का सम्मान करें।












Click it and Unblock the Notifications