मिस यूनिवर्स का जज बनने के लिए उर्वशी रौतेला ने ली थी इतने करोड़ की फीस, अब हुआ खुलासा
नई दिल्ली, 22 दिसंबर: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का जलवा अब इंडिया के बाहर भी है। हाल ही में मिस यूनिवर्स के आयोजकों ने उन्हें जज के रूप में चुना था। इस कॉम्पिटीशन में भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। ये खिताब 21 साल बाद भारत की झोली में आया है। हरनाज के साथ उर्वशी की भी जमकर तारीफ हो रही, क्योंकि भारत की इस बेटी ने इतने बड़े कॉम्पिटीशन को जज किया। आइए जानते हैं कि उन्हें इसके लिए कितनी फीस मिली-
Recommended Video

27 साल है उम्र
उर्वशी अभी सिर्फ 27 साल की हैं। इतने कम उम्र में उन्होंने कई बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं। हाल ही में जब उन्होंने मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन को जज किया तो उन्हें आयोजकों की ओर से 1.2 मिलियन डॉलर मिले। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 8 करोड़ रुपये के आसपास होगी। वैसे उर्वशी फिल्मों के लिए भी अच्छे पैसे लेती हैं। इस वजह से ये राशि इतनी मायने नहीं रखती, सबसे बड़ी बात तो ये है कि भारत की बेटी को दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी कॉम्पिटीशन का जज चुना गया।

तमिल और तेलुगु फिल्म में आएंगी नजर
वहीं उर्वशी के वर्क प्रोजेक्ट की बात करें, तो वो हेट स्टोरी 4 और पागलपंती में नजर आई थीं। अब वो तेलुगु फिल्म ब्लैक रोज पर काम कर रही हैं। इसके अलावा एक तमिल फिल्म भी उनके पास है। उर्वशी सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं, वहां पर उनके 44 मिलियन फॉलोवर्स पूरे होने वाले हैं।

तीसरी बार भारत के खाते में ताज
आपको बता दें कि इस साल तीसरी बार भारत के खाते में मिस यूनिवर्स का ताजा आया। हरनाज संधू से पहले लारा दत्ता और सुष्मिता सेन ने ये खिताब जीता था। हाल ही में हरनाज इजरायल से मुंबई लौटीं, जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो पंजाबी फिल्म 'Bai Ji Kuttange' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अदाकारा उपासना सिंह के बेटे नानक नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications