जानें आदिल खान और राखी सावंत के निकाहनामे का सच, वकील फाल्गुनी ने बताई शादी की सच्चाई

Rakhi Sawant Marriage: राखी सावंत की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने दावा किया कि ये शादी बिल्कुल कानूनी है। उन्होंने कहा कि राखी और आदिल की शादी ये बिल्कुल भी फर्जी नहीं है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Marriage: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल राखी सावंत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि उन्होंने साल 2022 में ही अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह कर लिया था। सिर्फ इतना ही नहीं राखी सावंत ये भी बताया है कि आदिल से निकाह करने के बाद राखी सावंत ने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। हालांकि राखी के बॉयफ्रेंड आदिल खान ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा था लेकिन अब उन्होंने अपने निकाह पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों से कहा है 10 दिन बाद सबके सामने सारी सच्चाई आ जाएगी। ऐसे में लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर आदिल इस शादी से कतरा क्यों रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस शादी को राखी सावंत का पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं। आदिल खान और राखी सावंत के निकाहनामे का सच क्या है अब इस पर राखी की वकील ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

राखी की वकील ने कहा- ये शादी कानूनी है

राखी की वकील ने कहा- ये शादी कानूनी है

आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। राखी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दूसरी शादी का वीडियो शेयर कर लोगों को इस बारे में हर जरूरी जानकारी दे दी है। हालांकि उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान अभी भी इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। हालांकि राखी सावंत की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने दावा किया कि यह शादी बिल्कुल कानूनी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा- ये बिल्कुल भी फर्जी शादी नहीं है।

फाल्गुनी ने कहा- निकाह को रजिस्टर करवाया गया है

राखी सावंत की वकील फाल्गुनी ने आगे कहा- ये बिल्कुल सच है कि उनकी शादी हुई है। सबसे पहले निकाह किया गया और फिर सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। निकाह को रजिस्टर भी कराया गया है। पूरी तरह से उचित तरीके से दोनों का निकाह हुआ है। निकाह के बाद मुंबई में एक प्रक्रिया होती है कि नगर निगम में शादी को रजिस्टर करना होता है, वो भी हुआ है।

मुंबई नगर निगम ने राखी को दिया सर्टिफिकेट

फाल्गुनी ने आगे कहा- राखी और आदिल ने नगर निगम का फॉर्म भरा, ऑफिस गए और अपनी शादी रजिस्टर करवाई है। उन्होंने शादी का सर्टिफिकेट भी लिया है। इस तरह उनके पास एक उचित निकाहनामा और मैरिज सर्टिफिकेट है और मुझे नहीं पता कि क्यों आदिल इस शादी के बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। हो सकता है कि कुछ निजी या फिर पारिवारिक कारण हो।

गत 29 मई 2022 को राखी ने आदिल से की थी शादी

गत 29 मई 2022 को राखी ने आदिल से की थी शादी

फाल्गुनी ने राखी सावंत की शादी के बारे में कहा- राखी जो कुछ भी कह रही हैं और जो फोटोज वह सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, वह सभी असली हैं और इसमें कुछ भी अवैध या नकली नहीं है। उनकी शादी 100 फीसदी कानूनी शादी है। राखी की वकील फाल्गुनी के अनुसार आदिल से राखी सावंत की शादी 29 मई 2022 को हुई थी। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी के बारे में सबसे छिपाकर रखा था। फाल्गुनी ने बताया कि राखी ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए इस्लाम भी कबूल कर लिया है। शादी के बाद राखी सावंत का नाम फातिमा हो गया है।

राखी की मां की तबीयत हो गई है खराब

राखी की मां की तबीयत हो गई है खराब

वहीं राखी सावंत की वकील फाल्गुनी ने बताया कि राखी अपनी मां की हेल्थ के कारण सदमे में हैं। राखी की मां फिलहाल क्रिटिकल हैं। अभी उनकी प्रायॉरिटी उनकी मां हैं। वह और कुछ नहीं सोचना चाहती हैं। वकील ने आगे कहा- अगर राखी कोई कानूनी कार्रवाई करने के बारे में सोचती हैं, तो हम इसे बाद में आगे बढ़ाएंगे। अभी तक उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+