कैसे मिली थी कंगना रनौत को उनके करियर की पहली फिल्म, खुद एक्ट्रेस ने बताई अब सच्चाई
Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। जी हां...कंगना रनौत को इस फिल्म के लिए जान से मारने तक की धमकियां भी मिल रही है।
रिलीज से पहले कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं, कंगना को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे है कि वो इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगी।

इमरजेंसी फिल्म के रिलीज से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपने करियर से जुड़ कई बड़े राज खोले है। आजतक की खबर के मुताबिक, कंगना रनौत ने बताया कि उन्हें उनके करियर की पहली फिल्म कैसे मिली थी।
कंगना को कैसे मिली थी पहली फिल्म 'गैंगस्टर'
कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर कैसे मिली। कंगना ने बताया कि अनुराग बसु ने फिल्म मर्डर बनाई थी, इसके बाद उन्हें अपनी नई फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश थी।
मैं उस वक्त ऑडिसन दे रही थी। ऑडिशन देने के लिए मैं (कंगना रनौत) उनके जुहू वाले स्टूडियो में गई। इस दौरान अनुराग बसु ने कहा उन्हें मेरी फोटोज मिल गई हैं। इस दौरान उन्होंने मुझसे एक-दो चीजें भी करने को कहा।
ड्रंक सीन किया, डायलोग भी बोले
कंगना रनौत ने बताया कि मैंने ड्रंक सीन करके दिखाया और एक-दो डायलॉग भी बोले। उसके बाद मुझे घर भेज दिया। कुछ दिन बाद फोन आया और मुझसे कहा गया कि मुझे फाइनल कर लिया गया है। ये बात सुनने के बाद मैं काफी खुश थी।
लेकिन, कुछ दिनों बाद फिर से फोन आया कि मुझे यह रोल अभी नहीं मिल पाएगा और मेरी नौकरी चल गई है। उन्होंने बताया था कि भट्ट साहब नहीं मान रहे हैं। उनका कहना था कि लड़की इस रोल के लिए उम्र में बहुत छोटी है।
चित्रांगदा ने नहीं उठाया था फोन
कंगना ने बताया कि उनका यह रोल चित्रांगदा को ऑफर किया गया है। हालांकि, कुछ दिनों बाद फिर से अनुराग का कॉल आया और उन्होंने मुझसे कहा कि तुझे फिर से तेरी नौकरी मिल गई है, क्योंकि चित्रांगदा उनका फोन नहीं उठा रही है।
कंगना रनौत ने कहा कि उस वक्त खबरों में चल रहा था कि मुझे अनुराग ने एक कैफे में देखा था। तो मैं बता दूं कि ये खबर झूठी है।












Click it and Unblock the Notifications