इस दिन KL Rahul की दुल्हनिया बनेंगी Athiya Shetty, फाइनल हुई शादी की ये तारीख, यहां मौजूद है सारी डिटेल्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही 7 फेरे लेंगे। इस बीच अब दोनों की शादी की तारीख सामने आ गई है।
Athiya-Rahul Wedding: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लगातार कपल की शादी को लेकर तमाम तरह के अपडेट्स सामने आ रहे थे। कहा जा रहा था कि, दोनों अगले साल 2023 में शादी करने वाले हैं। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ और दोनों की शादी की तारीख का ऐलान हो गया है।

केएल राहुल और अथिया की इस दिन होगी शादी
बता दें कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से तमाम तरह की खबरें सामने आ रही थी। जिसको हर बार परिवार की ओर से अफवाह बताकर टाल दिया गया। लेकिन अब इस अफवाह पर पुर्ण विराम लगा दिया गया है। क्योंकि, अब शादी की असली डेट सामने आ गई है।

फाइनल हुई ये तारीख
जी हां पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की फाइनल डेट सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि, 21 से 23 जनवरी के बीच इन दोनों की शादी की रस्में होंगी। दोनों एक दूसरे के साथ 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस गुड न्यूज से फैंस भी काफी खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

किसको करेंगे शादी में इनवाइट?
दावा ये भी किया जा रहा है कि, इनकी शादी में ज्यादा लोग नहीं शामिल होंगे। केवल दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शादी में शिरकत करेंगे। शादी के लिए कपल दिसंबर के आखिरी में या फिर जनवरी में शादी की अनाउंसमेंट कर सकता है। इसके अलावा अब दोनों के घरों में तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं।

साउथ के रीति-रिवाज से होगी शादी
कहा ये भी जा रहा है कि, दोनों की शादी साउथ के रीति-रिवाज से होगी। 21 से 23 जनवरी तक मेंहदी, संगीत और हल्दी की रस्में होंगी। शादी के फंक्शन सुनील और माना के घर खंडाला हाउस 'जहान' में होने की संभावना है। आपको बता दें कि, पिंकविला को शादी की जानकारी केएल राहुल के करीबी दोस्त ने दी थी।

सुनील शेट्टी ने दिया था ये अपडेट
हाल ही में सुनील शेट्टी एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे जब केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल केएल राहुल वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं। दोनों की जल्द ही शादी होगी। वहीं अभी तक केएल राहुल और अथिया की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशिल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications