केएल राहुल और अथिया शेट्टी की बेटी का ऐसे हुआ स्वागत, इंस्टा स्टोरी की फोटो ने मचाया हंगामा
KL Rahul and Athiya Shetty Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने गत 24 मार्च 2025 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके पति भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पैरेंटस बन गए हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।
अथिया शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म
आपको बता दें कि बेटी के जन्म की खबर खुद अथिया शेट्टी और उनके पति केएल राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल के साथ मिलकर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें दोनों ने अपनी बेटी के जन्म की खुशी का इजहार किया था।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की बेटी को लेकर बड़ा अपडेट
-इस खबर के वायरल होने के बाद ही सोशल मीडिया पर लोग इस स्टार कपल को बधाई देने लगे थे। हालांकि, अभी तक बेटी का नाम या चेहरा रिवील नहीं किया गया है। वहीं अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
-अथिया शेट्टी ने मां बनने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उनकी बेटी की वेलकम सेरेमनी की तस्वीर है।
घर पर बेटी के वेलकम की दिखाई झलक
-अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो अपलोड की है जिसमें 2 थालियां सजी हुईं नजर आ रही हैं। एक थाली में कुमकुम और अक्षत दिखाई दे रहे हैं और दूसरी थाली फूलों से भरी हुई है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो अपनी बेटी के घर पर वेलकम की तैयारियां दिखा रही हैं।
-इस तस्वीर को देखकर ये लग रहा है कि अथिया शेट्टी और उनकी बेटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। हालांकि, उनके डिस्चार्ज होने की खबर अभी तक कंफर्म नहीं हो पाई है। लोग बड़ी ही बेसब्री से अथिया शेट्टी और उनकी बेटी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आजकर सेलेब्स अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं कर रहे हैं।
-वहीं, अब फैंस इस फोटो को देखने के बाद इस उम्मीद में हैं कि जल्द ही ये दोनों अपनी लाडली की झलक भी सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर करेंगे। वैसे आजकल सेलेब्स अपने बच्चों का चेहरा हाइड करके रखते हैं और हो सकता है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी इसी ट्रेंड को फॉलो करें।












Click it and Unblock the Notifications