लव लाइफ पर Salman Khan का छलका दर्द, बोले- 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं जिसको मैं चाहता हूं वो...'
सलमान खान सलमान खान की लव लाइफ पर अक्सर चर्चा होती रहती है। उनका दिल अबतक कई बार टूटा है और इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

Salman Khan Love Life: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की जब भी लव लाइफ की बात आती है तो फैंस यही सवाल करते हैं कि एक्टर सिंगल है या मिंगल। हालांकि एक्टर का दिल आजतक कई अभिनेत्रियों के लिए धड़का है लेकिन फिर भी उनका दिल कई बार टूटा है।
कई बार टूटा सलमान खान का दिल
ये सभी जानते हैं कि, सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। उनकी जिंदगी में भले ही कितनी भी एक्ट्रेसेस आई हैं लेकिन फिर भी उनका दिल कई बार टूटा है और इस का खुलासा खुद सलमान ने किया है।
लव लाइफ को लेकर करेंगे खुलासा
जानकारी के मुताबिक, सलमान खाान जल्द ही एक नए शो में नजर आने वाले हैं जिसमें वह फैंस को अपनी लव लाइफ से जुड़े कई सारे सवालों का जवाब देंगे। इस शो के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान से पूछा जाता है कि पिछले कई वर्षों से एक को छोड़कर, दूसरी अभिनेत्री पर जा रहे हैं। इससे वह कैसे मूव ऑन कर पा रहे हैं।
'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं'
सलमान ने इस सवाल का बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं सर।' इसके बाद होस्ट उनसे पूछते हैं कि, आजकल आपकी जान कौन है और आप किसके साथ कमिटेड हैं? सलमान ने कहा, 'जिन्हें मैं चाहता था कि वह मुझे जान कहें, वह भी मुझे भाई कह रही हैं। तो अब मैं क्या करूं?' सलमान खान के यह कहने पर मौजूदा सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले हफ्ते में फिल्म ने 90 करोड़ के आसपास कमाई कर ली। हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इसके बाद अब सलमान खान अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। जो कि, इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications