Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान ने चार्ज की मोटी रकम, शहनाज गिल को मिले बस इतने रुपये, जानें पूरी डिटेल
सलमान खान ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सबसे ज्यादा मोटी रकम वसूली है। इस फिल्म की स्टारकास्ट बहुत लंबी है। आइए जानते हैं किन सितारों ने कितनी फीस चार्ज की है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fees: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। हालांकि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने सबसे ज्यादा फीस ली है। आइए जानते हैं कि किन सीतारों ने कितनी फीस चार्ज की है।
सलमान खान ने वसूली मोटी रकम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए 125 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। इसके अलावा फिल्म रिलीज होने के बाद जितना फिल्म की कमाई होगी उसमें से कुछ शेयर सलमान खान को मिलेंगे। यानी कि, इस फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई सलमान की होगी।
जस्सी गिल को मिली इतनी फीस
वहीं फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ फीस चार्ज की है। पॉपुलर पंजाबी एक्टर और सिंगर जस्सी गिल भी सलमान की फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए 60 लाख रुपये चार्ज किए हैं। जो कि काफी कम है। वहीं तेलुगू स्टार वेंकटेश ने 6 करोड़ की डिमांड की है।
राघव जुयाल और शहनाज गिल
इसके अलावा फिल्म में मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर राघव जुयाल भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने काम करने के लिए 70 लाख रुपये की फीस ली है। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शहनाज गिल ने 50 लाख रुपये बतौर फीस ली हैं। ये जानकर उनके फैंस को शॉक लगा होगा।
राम चरण करेंगे कैमियो
फिल्म के ट्रेलर में राम चरण भी नजर आए और वह कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने, राम चरण ने इस एक झलक के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हिंदी सिनेमा में राम चरण का यह पहला डेब्यू होगा। बता दें कि, फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications