कीर्ति कुल्हारी ने काट लिए ऐसे बाल, देखने वालों की खुली रह गईं आंखें, फोटो हुई वायरल
Kirti Kulhari Hairs: कीर्ति कुल्हारी ने अपने बाल कटवा लिए हैं जिससे उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। कीर्ति कुल्हारी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Kirti Kulhari Hairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी न सिर्फ ऑन-स्क्रीन बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी काफी बोल्ड हैं। वह कई बार ऐसी चीजों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं जिसे सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं। कीर्ति कुल्हारी का कहना है कि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं। इसी बीच कीर्ति की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वह एक नए लुक में नजर आ रही हैं। कीर्ति कुल्हारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बाल काटते हुए एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि ये कुछ ऐसा था जो वह हमेशा से करना चाहती थीं।
कीर्ति कुल्हारी ने काट लिए अपने बाल
आपको बता दें कि कीर्ति कुल्हारी ने अपने बाल कटवा लिए हैं जिससे उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। कीर्ति कुल्हारी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि ये कुछ ऐसा था जो वह हमेशा से चाहती थीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है- #newends #newbeginnings एक महीने पहले इसे करने का फैसला किया और अब मैं इसे कर चुकी हूं। मैं एक ऐसी इंडस्ट्री में काम करती हूं जहां एक एक्ट्रेस होने के अपने प्रतिबंध और सीमाएं होती हैं। लंबे बाल या कम से कम कंधे की लंबाई के बाल एक अनकहा जनादेश है।
कीर्ति ने कहा- ये वही है तो मैं बहुत पहले से चाहती थी
कीर्ति कुल्हारी ने आगे कहा- मैं इंडस्ट्री में करीब 15 साल से काम कर रही हूं और बहुत ही अच्छे से अपने सभी करिदार निभा रही हूं। मेरे पास वो करने का समय नहीं है जो मैं करना चाहती हूं और हर बार मैंने कुछ ऐसा किया है जो असामान्य नहीं है। मैंने खुद को सशक्त महसूस किया है और इससे कम कुछ भी नहीं है। यहां मैं इस तरह की एक और पसंद बना रही हूं और अपना जीवन जी रही हूं... #myway थैंक यू #अवनी @happyinthehead हमेशा मेरे #पार्टनरइनक्राइम ओनली लव फॉर यू पीएस - नहीं, ये किसी किरदार के लिए नहीं है। ये सिर्फ मेरे लिए है।
अपने पति से अलग हो गई हैं कीर्ति कुल्हारी
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही कीर्ति कुल्हारी ने अपने पति साहिल सहगल के साथ अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा था- मेरे पति साहिल सहगल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। कागज पर नहीं, जीवन में। एक निर्णय जो शायद 'किसी के साथ रहने' के निर्णय से कठिन है, क्योंकि एक साथ आने से आप सभी प्यार करते हैं और परवाह करते हैं। उन्होंने आगे कहा था- ये निर्णय आसान नहीं था, लेकिन यह वही है जो ये है।












Click it and Unblock the Notifications