कैंसर के दर्द में भी काम करती रहीं एक्ट्रेस, इलाज के दौरान नहीं मानी हार, बोलीं-'लड़ाई खत्म नहीं हुई'

Kirron Kher Cancer Treatment: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज के रूप में नजर आती हैं। अभिनेत्री, जो बहुत कम अपने निजी जीवन के बारे में बताती हैं।हाल ही में उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज के दौरान उन्होंने रियलिटी शो की शूटिंग कैसे की।

किरण खेर ने हाल ही में न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उनका कैंसर का इलाज चल रहा था तो इसके बावजूद उन्होंने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की लगातार शूटिंग की। इतना ही नहीं वह लगातार काम के सिलसिले में ट्रैवल भी कर रही थीं।

Kirron Kher

किरण खेर ने कहा कि, "मैं केवल इंडियाज़ गॉट टैलेंट कर रही थी और अपने घर चंडीगढ़ चली गई थी। मैंने शो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखी लेकिन फिल्मों सहित बाकी सभी चीजों से परहेज किया। यहां तक ​​कि जब मैं बड़े इलाज से गुजर रही थी, तब भी मैंने इंडियाज गॉट टैलेंट किया। मैं वह शो नहीं छोड़ सकती हूं।'

किरण खेर को साल 2020 में मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार का रक्त कैंसर का पता चला था। घातक बीमारी से अपनी लड़ाई के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "हर किसी को डर है कि एक दिन ऐसा कुछ हो सकता है। लेकिन जब ऐसा होता है, तो इसे स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। इलाज अपने सभी साइड इफेक्ट्स के साथ बीमारी से भी अधिक कठिन था। पहले छह से आठ महीने बहुत कठिन थे, लेकिन आप इसे भगवान के हाथों में छोड़ दें। चुनाव लड़ते समय भी मेरा हमेशा यह मानना ​​रहा है कि 'यह मेरी लड़ाई नहीं है; प्रभु मेरे लिए लड़ता है।''

बता दें कि, लगातार इलाज के बावजूद किरण खेर अब भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। वह अब भी कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि पहले की तुलना में एक्ट्रेस अब काफी हद तक रिकवर कर चुकी हैं। किरण ने कहा, उन्होंने इस बीमारी को पूरी तरह से नहीं हराया है। इसका इलाज सालों तक चलता है।

अभिनेत्री से नेता बनी किरण खेर ने 1983 में पंजाबी फिल्म आसरा प्यार दा से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने पेस्टनजी, सरदारी बेगम, देवदास, मैं हूं ना, हम तुम, वीर-ज़ारा, मंगल पांडे: द राइजिंग, रंग दे बसंती, फना, कभी अलविदा ना कहना और ओम शांति ओम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

ये भी पढ़ें: Anupam Kher के मुंबई वाले ऑफिस में हुई चोरी, लाखों रुपये का कीमती सामान उड़ाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+