Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जिम में ऐसे...' न्यूड बिकिनी और हाई हील्स में किम कदार्शियन ने उठाया हेवी वेट, तो यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस बार किम कदार्शियन जिम में न्यूड बिकिनी और हाई हील्स में नजर आईं। अपने लेटेस्ट लुक में किम हमेशा की तरह बेहद हॉट लग रही थीं।

मुंबई, 16 अगस्त: अमेरिका की मशहूर स्टार किम कदार्शियन की बोल्डनेस और अंदाज के फैंस पूरी दुनिया में दीवाने हैं। हर बार अपने अंदाज से फैंस को हैरान कर अपना दीवाना बनाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं। एक तो किम का हर बार अलग स्टाइल करना, और दूसरी ओर उनकी टोन्ड बॉडी.. किम फैंस को पागल करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। वे अकसर अपने आउटफिट्स के साथ गजब के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने जो एक्सपेरिमेंट किया है, उसे देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे।

बेहद स्टाइलिश हैं किम

बेहद स्टाइलिश हैं किम

बात चाहे रेड कार्पेट सेशन की हो, या फिर किम के वर्कआउट सेशन की... अपने आउटफिट्स को स्टाइल देने में वे कोई कसर नहीं छोड़तीं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर उनकी ढेरों तस्वीरें हैं।

सेक्सी अवतार में आईं नजर

सेक्सी अवतार में आईं नजर

हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को उस वक्त हैरान कर दिया, जब वे न्यूड बिकिनी पहने सेक्सी अवतार में दिखीं। ये किम का जिम आउटफिट है। जी हां! लोग अकसर जिम में कंफर्टेबल कपड़े पहन कर जाते हैं लेकिन किम की तो बात ही अलग है। एक्ट्रेस जिम में ऐसे अवतार में पहुंची, कि देखने वाले हक्के-बक्के रह गए।

फैंस को दिखाया लेटेस्ट लुक

फैंस को दिखाया लेटेस्ट लुक

हाल ही में किम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस न्यूड बिकिनी लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अपने बिकिनी लुक को किम ने थाई हाई बूट्स के साथ कंप्लीट किया।

फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी

किम की ब्यूटी और उनकी बॉडी की जितनी तारीफ की जाए, कम ही है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस अफने एब्स और टोन्ड थाई फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस दौरान किम काफी सेक्सी और हॉट लग रही थीं।

क्या बोलीं किम?

क्या बोलीं किम?

अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए किम ने लिखा, 'मैं अपनी ही हैवी लिफ्टिंग करती हूं।' तस्वीरों की सीरीज शेयर कर किम ने इंटरनेट का पारा ही हाई कर दिया। किम ने जैसे ही अपना नया लुक इंटरनेट पर शेयर किया, फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने किम की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा- हॉट। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वे जिम में हाई हील्स पहनी हुई हैं। फैंस किम की इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या किम का हुआ ब्रेकअप?

बताते चलें कि किम कदार्शियन बीते दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। रिपोर्ट्स की मानें, तो किम लंबे वक्त से पेट डेविटसन को डेट कर रही थीं और अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+