किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, कलेजा चीर देगी एक्टर की यह तस्वीर
कन्नड़ टीवी एक्टर किच्चा सुदीप की मां सरोजा का निधन हो गया। उनकी उम्र 86 वर्ष थी, वे अस्पताल में भर्ती थीं। वहीं उन्होंने रविवार सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की माने तो सरोजा बढ़ती उम्र और उससे संबंधी बीमारियों से लंबे समय से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
मां के निधन ने किच्चा को पूरी तरह से तोड़ दिया है। उनका मां से बहुत अलग बॉन्ड था। किच्चा अपनी मां के साथ हमेशा फोटोज शेयर करते थे। हाल ही में उन्होंने मदर्स डे के दिन भी मां के साथ फोटो शेयर की थी। किच्चा की मां के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके दोस्त और करीबी लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

फूट-फूट कर रोए सुदीप
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरोजा संजीव का अंतिम संस्कार 20 अक्तूबर को होगा। अंतिम संस्कार विल्सन गार्डन श्मशान घाट में होगा। इससे पहले पार्थिव देह को घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। किच्चा कन्नड़ एक्टर हैं और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को भी होस्ट करते हैं। बता दें, कर्नाटक के उपमुंख्यमंत्री ने भी किच्चा के मां के निधन पर अपनी संवेंदनाए व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, किच्चा सुदीप की मां श्रीमती सरोजा के निधन की खबर दिल तोड़ने वाली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही सुदीप और उनके परिवार को ये पहाड़ जैसा दुख सहने की शक्ति दें। बता दें, किच्चा की मां के अंतिम दर्शन करने कर्नाटक के पूर्व सीएम भी पहुंचे थे। जिन्हें देखकर किच्चा अपने आंसू रोक नहीं पाए और फूटफूट कर रोने लगे।












Click it and Unblock the Notifications