सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ब्रेकअप पर कियारा आदवाणी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये मिर्च मसाला आता कहां से है'
कियारा आडवाणी अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग हुए ब्रेकअप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
मुंबई, 17 जून: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि दोनों के बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ने लगी है और दोनों अपने रिश्ते को एक मौका और देना चाहते हैं। जिसको लेकर फैंस ने भी खुशी जताई थी। इसी बीच कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी और इस पर अपना रिएक्शन दिया।

ब्रेकअप को लेकर बोलीं कियारा
कियारा ने इंडिया टूडे से बातचीत कर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कहा, 'इन चीजों के लिए पूरी तरह से इम्यून नहीं हूं, खासतौर पर अफवाहें जब आपकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हों। प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करूं तो, शुक्र है कि मेरा कोई ऐसा अनुभव नहीं रहा जिससे मैं और मेरा परिवार प्रभावित हो लेकिन पर्सनल फ्रंट पर लोग बात का बतंगड़ बनाते हैं। तब मुझे लगता है कि ये बातें आ कहां से रही हैं?
'मिर्च मसाला आता कहां से है'
कियारा आडवाणी आगे कहती हैं कि 'दिन के आखिर में आपका काम देखा जाता है. ऐसे में आप सोचते हो कि काम के अलावा आपकी लाइफ से जुड़ी बाकी की चीजें न सामने आएं। लेकिन आप इसमें कुछ नहीं कर सकते। हम सभी को ही मोटी स्किन डेवलप करनी चाहिए। अंधे हो जाना चाहिए, जिससे हमें इन बातों से फर्क ही न पड़े। आप जितना रिएक्ट करोगे, उतना यह आगे बढ़ेगा, यह खत्म ही नहीं होगा। यह सोर्स कौन हैं जो इतनी मिर्च मसाला लगाकर चीजें बोलते हैं'।
कियारा की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें कि, इन दिनों कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जीयो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वह वरुण धवन और अनिल कपूर समेत नीतू कपूर के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 24 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास 'मिशन मजनू', 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' जैसी कईं बड़ी फिल्में हैं।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की पहली झलक, नानी की गोद में नजर आई नन्ही परी












Click it and Unblock the Notifications