जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी Kiara Advani? बताया बेटा चाहती हैं या फिर बेटी, एक्ट्रेस का वायरल हुआ बयान
Kiara Advani: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के दो साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी। यह खबर सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हो गए। इस बीच कियारा का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस को बेटा चाहिए या बेटी।
प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद कियारा आडवाणी का पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जुड़वा बच्चे चाहिए। इस इंटरव्यू में कियारा से पूछा कि अगर उन्हें जुड़वां बच्चे हों, तो वे किस तरह का कॉम्बिनेशन चाहेंगी-दो बेटियां, दो बेटे या एक बेटा और एक बेटी? इस पर कियारा ने जवाब दिया, "मुझे बस दो स्वस्थ बच्चे चाहिए, जो भगवान मुझे दें।"

ये भी पढ़ें: शादी के बाद Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच हुआ था झगड़ा, पत्नी की इस बात से खफा हो गए थे एक्टर
कियारा का जवाब सुनकर करीना कपूर ने मजाक में कहा कि यह जवाब मिस यूनिवर्स जैसा लग रहा है। कियारा ने आगे कहा कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी बेटी में करीना की कौन-सी खूबियां देखना चाहेंगी, तो कियारा ने कहा, "उनका आत्मविश्वास, उनके एक्सप्रेशंस, उनकी पर्सनालिटी। सारी खूबियां। वह 10 में से 10 हैं।"
यह इंटरव्यू तब हुआ था, जब कियारा, करीना, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म 'गुड न्यूज़' का प्रमोशन कर रहे थे, जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी।
प्रेग्नेंसी की खबर के अगले ही दिन कियारा मुंबई में स्पॉट हुईं। वह एक स्टूडियो पहुंची, जहां उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। उन्होंने खुशी-खुशी पैपराजी को पोज़ दिए और मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा। सफेद रंग की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
शुक्रवार को कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। इस पोस्ट में उन्होंने नन्हे से बुने हुए मोजों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हमारी ज़िंदगी का सबसे बड़ा तोहफ़ा... जल्द आ रहा है!" बता दें कि, कियारा और सिद्धार्थ ने साल 2023 में शादी की थी।
ये भी पढ़ें: Kiara Advani HOSPITALISED: 'गेम चेंजर' एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती












Click it and Unblock the Notifications