Kiara Advani Birthday: आलीशान घर..लग्जरी गाड़ियों समेत इतने करोड़ की संपत्ति मालकिन हैं कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का आज यानी 31 जुलाई को 30वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानिए कि उनका कितना नेटवर्थ है।

मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज यानी 31 जुलाई को 30वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस इतनी कम उम्र में ही बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस बन गई हैं। जैसे-जैसे कियारा की फिल्में सक्सेस हो रही वैसे ही उनकी लाइफस्टाइल में हो रहे बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि कियारा आडवाणी का कितना नेटवर्थ है और वह एक फिल्म के कितना चार्ज करती हैं?

कियारा आडवाणी का नेटवर्थ

कियारा आडवाणी का नेटवर्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म जुग-जुग जीयो और भूल भुलैया 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। साल 2022 में एक्ट्रेस की दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई। इतनी कम उम्र में सबकी पसंद बनने वाली कियारा आडवाणी अपनी फिल्मों के साथ अपनी बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है। यहां हम कियारा आडवाणी की नेटवर्थ, शानदार घर, लग्जरी कार कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज

एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज

बता दें कि, कियारा आडवाणी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत फिल्म फुगली से साल 2014 में की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी की जिसमें उन्होंने एम एस धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया था। इसके बाद उनके करियर में बदलाव फिल्म कबीर सिंह के बाद से हुआ। इस फिल्म से उनको अलग पहचान मिली। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कईं सुपरहिट फिल्में की। इसका फायदा एक्ट्रेस को नेटवर्थ में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा एक फिल्म के 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

कियारा आडवणी का आलीशान घर

कियारा आडवणी का आलीशान घर

इसके अलावा अगर कियारा के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का नेटवर्थ 23 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कियारा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करोड़ों रुपय लेती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस मुंबई में एक शानदार मालकिन हैं जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये के आसपास है।

इन लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं कियारा

इन लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं कियारा

इसके अलावा बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेस की तरह कियारा आडवाणी भी लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं। उनके पास BMW X5 है जिसकी कीमत 80 लाख है। Mercedes-Benz E220D जिसकी 60 लाख रुपए की कीमत है। वहीं BMW 530d जो कि 80 लाख रुपए की है। कियारा आडवाणी को लग्जरी गाड़ियां बेहद पसंद हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की कमाई ब्रांड प्रमोशन से भी हो जाती है।

एख ऐड के लिए इतनी मोटी रकम वसुलती हैं कियारा

एख ऐड के लिए इतनी मोटी रकम वसुलती हैं कियारा

बता दें कि, कियारा आडवाणी एक ऐड करने के 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इससे एक्ट्रेस की महीने की कमाई 30 से 40 लाख रुपये की हो जाती है। कियारा आडवाणी को जिस तरह फिल्मों में सक्सेस मिल रही है उसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि, एक्ट्रेस जल्द ही अपनी फीस बढ़ा सकती हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा कर रही बर्थडे सेलिब्रेट

वहीं कियारा आडवाणी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों उनका नाम उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर ये भी है कि एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मनाने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दुबई गई हुई हैं। कियारा और सिद्धार्थ को दुबई में एक साथ स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+