कियारा आडवाणी ने खरीदी करोड़ों रुपए की लग्जीरियस कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश, वीडियो हुआ वायरल
Kiara Advani New Car: कियारा आडवाणी ने एक बहुत ही महंगी लग्जीरियस नई कार खरीदी है जिसकी कीमत सुनने के बाद लोगों के होश उड़ सकते हैं। नई कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Kiara Advani New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने जबसे अपने बॉयफ्रेंड एक्टर सिदद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की है जब से वह किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शादी के बाद से उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आ रही है। हालांकि इस बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के चेहरे पर एक अलग तरह की खुशी नजर आई। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने में हाल ही एक नई लग्जीरियस कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।
कियारा आडवाणी ने खरीदी मंहगी कार
जानकारी के अनुसार कियारा आडवाणी के पास पहले से ही कई शानदार और महंगी गाड़ियां मौजूद है। कियारा को महंगी कारों का शौक भी काफी है। ऐसे में अब उनके कार कलेक्शन में एक और नई लग्जीरियस गाड़ी शामिल हो गई है। खबर है कि कियारा ने मर्सडीज मेबैक एस580 (Mercedes-Maybach S580) कार खरीदी है।
नई कार का वीडियो हो रहा है वायरल
इसी बीच कियारा आडवाणी को अपनी इस नई कार के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था। कियारा आडवाणी और उनकी नई कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि मर्सिडीज इंडिया ने साल 2022 में ही एस क्लास मेबैक सिडान कार इंडिया में लॉन्च की थी। अब कियारा आडवाणी इस लग्जीरियस कार की मालकिन बन गई हैं। इस कार की कीमत आपके होश उड़ा सकती है।
नई कार की कीमत 2.69 करोड़ रुपए
कियारा आडवाणी की मर्सडीज मेबैक एस580 की कीमत करीब 2.69 करोड़ रुपये है। कियारा के फैंस इस कार को देखने के बाद से एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी का वीडियो भी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में लोग कियारा के सिंपल लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो-
कियारा आडवाणी का कार कलेक्शन
कियारा आडवाणी को महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके पास पहले से ही कई लग्जीरियस कार मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा के पास ऑडी ए8एल, मर्सिडीज बेंज ई क्लास और बीएमडब्लू X5 कार हैं। इन कारों की कीमत 98 लाख रुपये से लेकर 1.61 करोड़ रुपये तक है। इनमें से एक कार कियारा आडवाणी ने साल 2021 में ही खरीदी थी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। जानकारी के अनुसार कियारा आडवाणी इस समय 32 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक फिल्म करने के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।
कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कियारा आडवाणी का नाम इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में मौजूद है। उनके पास कई सारी फिल्में भी हैं। जल्द ही कियारा आडवाणी एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कियारा आडवाणी साउथ के फेमस एक्टर राम चरण के साथा फिल्म 'गेम चेंजर' में भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications