Khushi Kapoor: 'जांघों का इस्तेमाल कर चीट किया!', डेब्यू से पहले ही श्रीदेवी की छोटी बेटी का धमाकेदार खुलासा
Khushi Kapoor: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लवयापा' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी जल्द ही आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान के साथ स्क्रीन पर रोमांस करती दिखाई देंगी।
खुशी कपूर और जुनैद खान फिल्म के प्रमोशन में बिजी
इन दिनों खुशी कपूर और जुनैद खान एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा समय बिता रहे हैं। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में खुशी और जुनैद एक कपल के रूप में नजर आएंगे जो शादी करना चाहते हैं।

बिना पकड़े गए परीक्षा में नकल का खुलासा
फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही मूवी की लीड एक्ट्रेस खुशी कपूर और लीड एक्टर जुनैद खान ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने बिना पकड़े गए परीक्षा में नकल की थी। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी परीक्षा में नकल की है, तो खुशी ने खुलासा किया है- मैंने एक परीक्षा में नकल की थी, लेकिन मैं पकड़ी नहीं गई थी।
'मैंने अपनी जांघ पर रेखा चित्र बना लिया था'
वहीं जुनैद खान ने भी स्वीकार किया कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था। स्कूल में अपने समय को याद करते हुए खुशी कपूर ने बताया- मैंने अपनी जांघ पर एक पूरा रेखा चित्र बनाया था। मुझे नहीं पता था कि ये साइंस की परीक्षा में नकल करने का सबसे आदर्श तरीका था।
'स्कूल में उस वक्त लड़कियां स्कर्ट पहनती थीं'
खुशी कपूर ने आगे कहा- मैंने अपने पैर पर एक स्केच पेन से लेबल के साथ एक पूरा फूल बनाया था। हमारे स्कूल में उस वक्त लड़कियां स्कर्ट पहनती थीं, इसलिए मैं बस इसे खींचती और रेखा चित्र को देखती और सब कुछ लेबल कर रही थी।
जुनैद खान ने बताया नकल करेन का नया तरीका
दूसरी तरफ जुनैद खान ने बताया कि उनके पास बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के लिए एक बहुत ही अनोखी कोड प्रणाली थी। उनका एक दोस्त था जो उनके पीछे बैठता था। जुनैद का दोस्त प्रश्नों के उत्तर बताने के लिए पीछे से उनके पैर पर थपकी देता था। आपको बता दें कि वन इंडिया हिंदी या दोनों अभिनेता किसी भी तरह से परीक्षा में नकल को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। हालांकि उन दोनों का अनुभव सुनना काफी हास्यास्पद था।
खुशी कपूर की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें कि खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नवंबर 2023 में रिलीज हुई थी। वहीं खुशी कपूर अब जल्द ही आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'लवयापा' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 7 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications