Khesari Lal Yadav Net Worth: करोड़ों की कारें, लाखों का गोल्ड और आलीशान बंगला! कितना है खेसारी का बैंक बैलेंस?
Khesari Lal Yadav Net Worth: आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कार रखने वाले इस एक्टर की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह लगती है। एक वक्त था जब उन्होंने अपने पिता के साथ सड़क किनारे ठेला लगाया, मवेशी चराए और दिल्ली में लिट्टी-चोखा तक बेचा। लेकिन अब, इस एक्टर की वर्तमान स्थिति किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
शुक्रवार को खेसारी लाल यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र जमा कर राजनीति में धमाकेदार एंट्री ली। नामांकन के साथ जमा किए गए चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति का खुलासा किया है। एक छोटे से कस्बे से निकलकर छपरा से ताल ठोकने वाले खेसारी लाल यादव के पास अब कितनी दौलत है, आइए जानते हैं:

Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ कितनी है?
खेसारी लाल यादव ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया है, जो चौंकाने वाला है:
- कुल संपत्ति: खेसारी लाल यादव ₹24.81 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
- खुद की संपत्ति: उनकी चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्य ₹24.81 करोड़ है।
- पत्नी की संपत्ति: उनकी पत्नी चंदा देवी के नाम पर ₹7.39 करोड़ की चल और अचल संपत्ति दर्ज है।
- कैश: खेसारी लाल के पास ₹5 लाख और उनकी पत्नी के पास ₹2 लाख कैश हैं।
खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी की संपत्ति की जानकारी (चुनावी हलफनामे के अनुसार):
चल संपत्ति (Movable Assets):
- खेसारी लाल यादव: ₹16.89 करोड़
- पत्नी (चंदा देवी): ₹90.02 लाख
अचल संपत्ति (Immovable Assets):
- खेसारी लाल यादव: ₹7.91 करोड़
- पत्नी (चंदा देवी): ₹6.49 करोड़
गोल्ड कलेक्शन: लाखों का सोना पहनते हैं सुपरस्टार
कभी पाई-पाई के लिए संघर्ष करने वाले खेसारी लाल यादव अब गोल्ड ज्वैलरी के बड़े शौकीन हैं। खेसारी लाल के पास 35 लाख रुपये मूल्य की गोल्ड ज्वेलरी हैं, जो उनकी सफलता और आलीशान लाइफस्टाइल को दर्शाते हैं। उनकी पत्नी चंदा देवी के पास भी ₹2.50 लाख मूल्य की सोने की ज्वैलरी है।
कार कलेक्शन: ₹3 करोड़ की लग्जरी कार
करोड़ों की संपत्ति के साथ खेसारी लाल यादव का कार कलेक्शन भी बेहद लग्जरी है। हलफनामे के अनुसार, खेसारी लाल की चल संपत्तियों में ₹3 करोड़ की कीमत वाली एक लग्जरी कार शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कलेक्शन में पहले टोयोटा फॉर्च्यूनर और हाल ही में लैंड रोवर डिफेंडर जैसी एसयूवी भी शामिल हुई हैं, जिसकी कीमत ₹2.5 करोड़ के आस-पास बताई जाती है।
खेसारी लाल की यह कहानी सचमुच 'सड़क से महल' तक की यात्रा है, जो दिखाती है कि कड़ी मेहनत, लगन और सही हुनर से कोई भी व्यक्ति अपने सपने पूरे कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications