खेसारी लाल यादव और नीलम गिरि का 'कमरिया में पीर' गाना रिलीज, दिखा ऐसा रोमांस, मिनटों में वायरल हुआ सॉन्ग

Khesari Lal Yadav-Neelam Giri New Song: भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसर नीलम गिरी इन दिनों सुर्खियों में छाई हैं। दरअसल उन्होंने टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एंट्री लेकर गर्दा उड़ा दिया है और उसके बाद ही उनका नया गाना कमरिया में पीर रिलीज होते ही धमाका मचा रहा है।

'बिग बॉस 19' में गर्दा उड़ाएंगी नीलम गिरि
आपको बता दें कि नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर में एंट्री लेते समय स्टेज पर शो के होस्ट सलमान खान को बताया था कि वह इस घर में गर्दा उड़ाने आई हैं और वाकई उन्होंने अपने वादे को सच कर दिखाया है।

Khesari Lal Yadav

खेसारी लाल यादव-नीलम गिरि का नया भोजपुरी गाना रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ नीलम गिरी का गाना 'कमरिया में पीर' रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने ने रिलीज के कुछ ही घंटों में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा छू लिया था। इस गाने में पति-पत्नी के बीच की प्यारी नोकझोंक और रूठने-मनाने वाला रोमांस दिखाया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की जोड़ी ने गाया है गाना

'कमरिया में पीर' गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव और नीलम गिरि पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं। गाने में दिखाया गया है कि नीलम अपने पति से नाराज रहती हैं और उन्हें जल्दी घर आने के लिए कहती हैं।

गाने में दिखी पति-पत्नी के प्यार और नोंकझोंक की झलक

-खेसारी लाल यादव जब घर पहुंचते हैं तो दोनों के बीच तकरार और प्यार भरी नोंकझोंक शुरू हो जाती है। ये अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है और लोग इस गाने पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

-गाने के बोल निर्जला एनके ने लिखी हैं। वहीं संगीत मधुकर आनंद का है। गाने का निर्देशन सुमीत कुमार और रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं कोरियोग्राफी रोहित शेट्टी ने की है। गाने की शुरुआत नीलम गिरी की नाराजगी से होती है। खेसारी लाल यादव उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं- नकीया चढ़वले बाड़ू, मुहवां फुलवले बाड़ू... तऽ काहे खिसियालू धनी, कोरवा में आजा, दऽ ना तनी माजा।

-इस पर नीलम गिरि जवाब देती हैं- राते बदन दिहलऽ तोड़ ए राजा, झकझोर ए राजा... कमरिये में पीर बाड़ा जोर ए राजा। यही चुलबुला अंदाज गाने को दर्शकों के दिलों तक पहुंचा रहा है। फैंस को नीलम और खेसारी की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है।

'बिग बॉस 19' में चला नीलम गिरि का जलवा

नीलम गिरी सिर्फ गाने से ही नहीं बल्कि 'बिग बॉस 19' में अपनी एंट्री को लेकर भी चर्चा में हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हुए इस शो में आई हैं। ग्रैंड प्रीमियर से पहले पवन सिंह ने वीडियो मैसेज के जरिए लोगों को नीलम का परिचय दिया था। स्टेज पर नीलम ने 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' और 'पुष्पा 2' के 'किसिक' गाने पर जबरदस्त डांस कर सबका दिल जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+