Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 के विनर बने अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी रहीं फर्स्ट रनरअप

मुंबई, सितंबर 27। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 का विनर अर्जुन बिजलानी को घोषित किया गया है। रविवार (26 सितंबर) रात को टेलिकास्ट हुए इस शो के फाइनल में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने अर्जुन बिजलानी का हाथ उपर उठाकर ये ऐलान किया। 17 जुलाई से शुरू हुए इस सीजन का फर्स्ट रनरअप दिव्यांका त्रिपाठी को चुना गया है, जबकि विशाल आदित्य सिंह सेकेंड रनर अप रहे।

टॉप 5 कंटेस्टेंट में से अर्जुन बिजलानी ने मारी बाजी

टॉप 5 कंटेस्टेंट में से अर्जुन बिजलानी ने मारी बाजी

आपको बता दें कि इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुई थी, लेकिन फाइनल शो को मुंबई में शूट किया गया। फाइनल के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट में अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद और श्वेता तिवारी ने जगह बनाई थी, लेकिन अर्जुन बिजलानी ने सीजन 11 की ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस ट्रॉफी के अलावा अर्जुन ने 20 लाख रुपए और एक स्विफ्ट कार भी जीती है।

टॉप 5 में से सबसे पहले श्वेता तिवारी हुईं बाहर

टॉप 5 में से सबसे पहले श्वेता तिवारी हुईं बाहर

आपको बता दें कि जिन टॉप कंटेस्टेंट ने फाइनल में जगह बनाई थी, उनमें से श्वेता तिवारी सबसे पहले फाइनल की दौड़ से बाहर हुई थीं। इसके बाद वरुण सूद को बाहर किया गया और आखिर में टॉप 3 कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में टीवी इंडस्ट्री के 13 सेलिब्रिटियों ने हिस्सा लिया था। इनमें श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, महक चहल और सना मकबुल का नाम शामिल है। शो से सबसे पहले निक्की तंबोली बाहर हुई थीं।

फिनाले टास्क में अर्जुन ने मारी बाजी

फिनाले टास्क में अर्जुन ने मारी बाजी

इन तीनों को ही एक नाव, एक हेलिकॉप्टर और बाद में पानी पर स्टंट करना था। टास्क के लिए सबसे पहले विशाल आदित्य सिंह गए। हालांकि, पानी के डर ने उन्हें टास्क पूरा नहीं करने दिया। दिव्यांका और अर्जुन ने फिनाले स्टंट पूरा किया, लेकिन अर्जुन की टाइमिंग दिव्यांका के मुकाबले 20 सेकेंड अधिक थी, इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+