Khatron Ke Khiladi 13: डीनो जेम्स बने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के विजेता, जीती चमचमाती कार और इतनी प्राइज मनी
Khatron Ke Khiladi 13 Winner: सबसे चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन काफी चर्चा में रहा। शो के सभी कंटेस्टेंट ने हर टास्क पूरा कर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। शो अंतिम चरण पर पहुंच चुका था और हर किसी को विनर का इंतजार था। अब आखिरकार खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर घोषित कर दिया गया है।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का विनर डिनो जेम्स बन गए हैं। उन्होंने आखिरी स्टंट करके जीत अपने नाम कर ली। शो के टॉप 4 में शिव ठाकरे, अर्जिता तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और डीनो जेम्स पहुंचे थे। डीनो जेम्स सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी थी और इसी के साथ ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आइए जानते हैं कि डीनो जेम्स को तोहफे में क्या कुछ मिला।

शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने विनर के नाम का ऐलान किया। रैपर ने अर्जित तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा को हराकर ट्रॉफी और 20 लाख रुपये नकद पुरस्कार और मारुति सुजुकी की तरफ से एक रेड कलर की चमचमाती स्विफ्ट कार भी मिली है। वहीं रोहित शेट्टी ने भी डिनो जेम्स को इस जीत के लिए बधाई दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर तमाम फैंस डिनो जेम्स की जीत की खुशी जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications