'खतरों के खिलाड़ी 12' फेम एरिका ने रणवीर सिंह का किया सपोर्ट, सोशल मीडिया पर हो गईं टॉपलेस

रिएलिटी शो 'खतरों के खिलड़ी 12' फेम सुपरमॉडल एरिका पैकर्ड ने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है।

मुंबई, 5 अगस्तः बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की इन न्यूड तस्वीरों हंगामा मचा रखा है। एक तरफ जहां कई सेलेब्स रणवीर सिंह के बिना कपड़ों वाली इन तस्वीरों की तारीफ करते हुए उन्हें बोल्ड कह रहे हैं वहीं कुछ लोग रणवीर की जमकर आलोचना कर रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं। इस मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। रणवीर सिंह पर लोग अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। हाालांकि ग्लैमर वर्ल्ड से जुडे़ कई लोग खुलकर रणवीर सिंह का सपोर्ट कर रहे हैं। इनमें विद्या बालन, जाह्नवी कपूर, स्वरा भास्कर, करीना कपूर, राम गोपाल वर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं। यही नहीं कई विदेशी सेलिब्रिटीज ने भी रणवीर का सपोर्ट किया है। कुछ ने तो रणवीर सिंह से प्रेरित होकर अपनी न्यूड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इस बीच अब रिएलिटी शो 'खतरों के खिलड़ी 12' फेम सुपरमॉडल एरिका पैकर्ड ने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और रणवीर का सपोर्ट किया है।

मॉडल ने टॉपलेस तस्वीर की पोस्ट

मॉडल ने टॉपलेस तस्वीर की पोस्ट

एरिका पैकर्ड एक फेमस सुपरमॉडल हैं। वह रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं था और पहले हफ्ते ही वह एलिमिनेट हो गई थीं। एरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिसमें वह टॉपलेस होकर बैठी हुई हैं और अपनी बॉडी को हाथों से ढक रखा है। साथ ही उन्होंने जींस पहनी हुई है।

यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

एरिका ने सोशल मीडिया पर अपनी इस टॉपलेस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मैं यहां रणवीर को कंपनी दे रही हूं लेकिन आप मेरा बम नहीं देख सकते। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। लोग इस तस्वीर पर दिल खोलकर रिएक्शन्स दे रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- एफआईआर, एफआईआर। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- रणवीर सिंह कहां है? जाइए रणवीर के पास चले जाइए।

फैंस कर रहे हैं बोल्डनेस की तारीफ

हालांकि एरिका के फैंस उनकी इट टॉपलेस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें बोल्ड कह रहे हैं। उनके फैंस ने उनका सपोर्ट किया है और उन्हें ग्लैमरस बता रहे हैं। एरिका के फैंस का कहना है कि उन्होंने रणवीर की तरह ही काफी बोल्ड काम किया है और वह इसके लिए तारीफ की हकदार हैं।

मॉडल ने रणवीर के सपोर्ट में उतार दिए कपड़े

मॉडल ने रणवीर के सपोर्ट में उतार दिए कपड़े

इससे पहले अमेरिका की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस अमांडा सेर्नी ने रणवीर को सपोर्ट किया था। मॉडल ने एक्टर को इस अंदाज में समर्थन दिया कि देखने वालों के भी होश उड़ गए थे। दरअसल, अमांडा ने मॉल में फोन पर बात करते-करते अचानक अपने सारे कपड़े खोल लिए और इधर से उधर दौड़ने लगीं। ये वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

जैकलीन की दोस्त हैं अमांडा

आपको बता दें कि अमांडा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया सिलेब्रिटी भी हैं। इतना ही नहीं, वह बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की दोस्त भी हैं। अमांडा के सोशल मीडिया पर मिलियन की संख्या में फॉलोअर्स भी हैं। लोग अमांडा की तस्वीरें और पोस्ट देखने के लिए बेताब रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+