KGF के 'रॉकी भाई' यश ने ऐसे मनाई दिवाली, फैमिली के साथ वायरल हो रही हैं तस्वीरें

दिवाली के जश्न की फोटोज को यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यश का परिवार दिवाली मनाते हुए नजर आ रहा है।

KGF Star Yash Diwali: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश फिल्म 'केजीएफ' के बाद से पूरी दुनिया में काफी फेमस हो गए हैं। उन्होंने फिल्म 'केजीएफ' के दोनों पार्ट्स में शानदर एक्टिंग कर लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सोशल मीडिया पर कई दिनों तक अपनी पकड़ बनाए रखी थी। केजीएफ फेम सुपरस्टार यश ने अपने घर पर दिवाली का शानदार सेलिब्रेशन किया। दिवाली के जश्न की फोटोज को यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यश का परिवार दिवाली मनाते हुए नजर आ रहा है।

यश ने परिवार के साथ मनाई दिवाली

यश ने परिवार के साथ मनाई दिवाली

आपको बता दें कि गत 24 नवंबर को दुनियाभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इस त्योहार पर बहुत इन्जॉय किया। कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर पर दिवाली की पार्टियां भी आयोजित की गई थीं। वहीं इस मौके पर कन्नड़ फिल्मों के फेमस स्टार यश ने भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिवाली मनाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं यश के दिवाली की तस्वीरों को लोग खूब देख रहे हैं और उन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

केजीएफ के रॉकी भाई यानी यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान यश की पत्नी राधिका को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। वहीं यश जीन्स पैंट और शर्ट में नजर आए। यश की बेटी को पिंक फ्रॉक में देखा गया तो बेटे ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ था।

यश ने बच्चों के साथ पटाखे चलाए

यश ने बच्चों के साथ पटाखे चलाए

यश की फैमिली को एक ही फ्रेम में दिवाली मनाते हुए देखा गया। तस्वीरों में सभी लोग बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। दिवाली के दिन यश के बच्चे और पत्नी सभी लोग पटाखे जलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए यश ने लिखा- पल ज्यादा महत्व रखते हैं। हमारी तरफ से आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। एक्टर की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को अभी तक एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

साउथ की एक्ट्रेस थीं यश की पत्नी

साउथ की एक्ट्रेस थीं यश की पत्नी

यश और राधिका पंडित की जोड़ी पावर कपल्स में से एक है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि यश और राधिका ने साल 2016 में शादी की थी। राधिका पंडित शादी से पहले साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस थीं।

यश ने फोन पर किया था राधिका को प्रपोज

यश ने फोन पर किया था राधिका को प्रपोज

यश और राधिका की मुलाकात साल 2007 में टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में फिल्म 'मोग्गिना मनसु' में काम किया था। इस फिल्म के बाद ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने साथ में 4 फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी और फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ डेट करना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश ने राधिका की कार में उनके पसंदीदा गिफ्ट्स रखकर उन्हें फोन पर प्रपोज किया था। हालांकि राधिका ने उन्हें हां कहने में 6 महीने का वक्त ले लिया था। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+