पति की मौत के बाद टूट गईं हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस केतकी, कहा-आखिरी वक्त में जो उन्होंने..

पति की मौत के बाद टूट गईं हैं'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस केतकी, कहा-आखिरी वक्त में जो उन्होंने..

मुंबई, 31 जुलाई: गुजराती और हिंदी फिल्मों में अभिनय करने वाले वेटरन एक्टर रसिक दवे का शुक्रवार (29 जुलाई) को निधन हो गया था। रसिक दवे ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। प्रतिभाशाली कलाकार रसिक दवे पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं चल रहे थे क्योंकि उन्हें किडनी की समस्या थी। किडनी फेल होने की वजह से ही उनकी मौत हो गई थी। रसिक की शादी केतकी दवे से हुई थी। केतकी स्मृति ईरानी-स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं। पति की मौत के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस केतकी दवे टूट गई हैं, उन्होंने कहा कि अब उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दक्षा का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस केतकी दवे टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।

केतकी दवे बोलीं- अब जिंदगी पहले जैसी नहीं रही...

केतकी दवे बोलीं- अब जिंदगी पहले जैसी नहीं रही...

केतकी दवे और रसिक दवे की शादी 39 साल तक चली। रसिक के निधन से पहले केतकी और उन्होंने अपनी वैवाहिक जिंदगी के 39 साल जिए। केतकी ने एक पोर्टल से बातचीत के दौरान अपने पति के निधन के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए भावुक हो गईं। केतकी ने बताया कि अब उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।

'अपनी तबीयत के बारे में कभी बात नहीं करते थे रसिक दवे'

'अपनी तबीयत के बारे में कभी बात नहीं करते थे रसिक दवे'

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए केतकी ने खुलासा किया कि रसिक ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले उससे क्या-क्या कहा था। बालिका वधू 2 की एक्ट्रेस केतकी ने कहा कि रसिक कभी भी अपनी बीमारी के बारे में बात नहीं करना चाहते थे और इसलिए, उन्होंने कभी भी उनके स्वास्थ्य के बारे में खबर दूसरों के साथ साझा नहीं की।

'रसिक ने मुझे कहा कि, मुझे हमेशा काम करना चाहिए...'

'रसिक ने मुझे कहा कि, मुझे हमेशा काम करना चाहिए...'

केतकी ने ईटाइम्स को बताया, ''पिछले कुछ दिनों में, उन्होंने (रसिक) मुझे बताया कि कैसे मुझे हमेशा काम करना जारी रखना चाहिए। मुझे एक नाटक खोलना था और मैंने उनसे कहा कि मैं काम करने की स्थिति में नहीं हूं, लेकिन वह कहते रहे कि शो जारी रहना चाहिए और मुझे काम करना कभी बंद नहीं करना चाहिए।"

'जीवन के हर मोड़ पर पति को Miss करूंगी...'

'जीवन के हर मोड़ पर पति को Miss करूंगी...'

बिग बॉस 2 की कंटेस्टेंट केतकी दवे ने आगे कहा कि वह जीवन के हर मोड़ पर अपने पति को मिस करेंगी। उस पल को याद करते हुए जब वह पहली बार रसिक से मिलीं, केतकी ने कहा, "हमने तुरंत एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। जैसा कि हमने नाटकों और टीवी शो में एक साथ काम किया, हमें प्यार हो गया और 1983 में शादी कर ली।" बता दें कि केतकी और रसिक ने 1979 में एक नाटक के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे। बाद में उन्होंने अगले चार वर्षों में शादी के बंधन में बंध गए।

'रसिक हमेशा मेरे साथ रहेंगे...'

'रसिक हमेशा मेरे साथ रहेंगे...'

केतकी दवे ने पति को याद करते हुए आगे कहा, 'आज मैं सबकुछ बहुत हिम्मत के साथ कर रही हूं। मुझे पता है कि वो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मेरा परिवार है, मेरी मां, मेरे बच्चे और मेरी सासू मां, सभी मुझे सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन मैं पति को बहुत मिस करती हूं। अब जिंदगी अब पहले जैसे नहीं रहेगी।''

निधन से पहले 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे रसिक दवे

निधन से पहले 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे रसिक दवे

रिपोर्ट के मुताबिक निधन से पहले 15 दिनों तक अस्पताल में रसिक दवे भर्ती थे। वो बीते 2 सालों से डायलिसिस पर थे। हर दो से तीन हफ्ते में वो हॉस्पिटल जाते थे। 29 जुलाई को उनकी तबीयत बहुत अधिक खराब हो गई थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

नच बलिए में भी एक साथ दिखे थे रसिक और केतकी

नच बलिए में भी एक साथ दिखे थे रसिक और केतकी

बता दें कि रसिक दवे और केतकी दवे एक साथ नच बलिए 2 में भी हिस्सा लिया था। रसिक ने हिंदी के अलावा कई गुजराती फिल्मों और कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है। रसिक और केतकी एक साथ गुजराती थिएटर कंपनी भी चलाते थे। रसिक को प्यार से टीवी इंडस्ट्री में लोग रसिक भाई कहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+