Kesari Chapter 2: क्या दिल्ली में टैक्स फ्री होगी अक्षय कुमार की 'केसरी 2'? CM रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से अक्षय कुमार इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अक्षय कुमार चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2'
इसी कड़ी में आजा यानी 15 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को अक्षय कुमार दिल्ली सचिवालय पहुंचे थे, जहां फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था और साथ ही उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से खास मुलाकात भी की। इस दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग भी की।

अक्षय कुमार ने दिल्ली सीएम से क्यों की मुलाकात?
-अक्षय कुमार ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उनके साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी 2' को लेकर कई बातें भी कीं। आपको बता दें कि मेकर्स और अक्षय कुमार चाहते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में उनकी फिल्म 'केसरी 2' टैक्स फ्री हो जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐतिहासिक मूवी को देख सकें।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की ये बातचीत काफी खास रही। दोनों के बीच फिल्म के विषय, उसके सामाजिक महत्व और युवा पीढ़ी पर इसके प्रभाव को लेकर काफी गंभीर बातें हुई हैं।
जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है फिल्म
अक्षय कुमार ने कहा- 'केसरी 2' महज एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत के इतिहास की एक अहम लड़ाई की गवाही है। ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी पर आधारित है और उसमें वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका को उजागर किया गया है। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ खड़े होकर सच की लड़ाई लड़ी थी।
क्या दिल्ली में टैक्स फ्री होगी ये फिल्म?
आपको बता दें कि वकील सी. शंकरन नायर के रोल में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये फिल्म दिल्ली टैक्स फ्री होती है, तो स्कूली छात्र, कॉलेज के युवा और आम जनता इसे आसानी से देख सकेंगे और भारत के इतिहास के उस क्रूर अध्याय से रूबरू हो सकेंगे।
सीएम रेखा गुप्ता ने दिया ऐसा बयान
वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अक्षय कुमार की इस अपकमिंग फिल्म की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार फिल्म की कहानी की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही इस पर कोई फैसला लेगी। रेखा गुप्ता ने कहा- सिनेमा समाज का दर्पण होता है और जब कोई फिल्म समाज को जागरूक करने का काम करे, तो सरकार का भी ये कर्तव्य बनता है कि वो उसे हरसंभव सहयोग दे।
18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी ये फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'केसरी 2' में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर. माधवन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं और ये फिल्म 'द केस दैट शुक द एम्पायर' नाम की किताब पर बेस्ड है। ये फिल्म आगामी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications