Kesari 2 Trailer Out: अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर रिलीज, देखें जलियांवाला बाग का खौफनाक मंजर

Kesari 2 Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर के फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज
इसी बीच लोगों के इस उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज यानी 3 अप्रैल 2025 को रिलीज कर दिया है। ये फिल्म साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के टीजर और लुक आउट पोस्टर के बाद फैंस इसके ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।

Kesari 2 Trailer Out

ट्रेलर में जलियांवाला बाग का खौफनाक मंजर

-वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। लोगों को मूवी का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में जलियांवाला बाग के खौफनाक कांड का मंजर देखने को मिल रहा है। इसे देखकर कर कोई कांप उठेगा।

-लोगों की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर काफी जबरदस्त दिखाई दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर में भारत की सबसे महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई में से एक की कहानी की झलक दिखाई गई है।

-सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं और एक वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी शंकरन नायर के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई पर आधारित है।

अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया

आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जिन्होंने साल 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद ब्रिटिश एम्पायर से लोहा लिया था। इस नरसंहार में हजारों भारतीयों को गोलियों से भून दिया गया था। आज भी उस बाग की दीवारों पर गोलियों के निशान मौजूद हैं।

18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी 'केसरी चैप्टर 2'

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' आगामी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+