Kesari 2 Online Leaked: ऑनलाइन लीक हुई अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2', फ्री में ऐसे हो रही डाउनलोड

Kesari 2 Online Leaked: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर क ये फिल्म आज यानी 18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं।

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' हुई रिलीज
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' इस साल की मच अवेटेड फिल्म थी। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Kesari 2 Online Leaked

पायरेसी का शिकार हो गई है फिल्म

हालांकि 'केसरी चैप्टर 2' को रिलीज होते ही तगड़ा झटका भी लगा है। दरअसल ये फिल्म रिलीज के थोड़ी देर बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई है। खबर है कि फिल्म के ऑफिशियली सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे बाद ही इसे कई पायरेटेड मूवीज प्लेटफार्म्स पर ऑनलाइन लीक कर दिया गया है।

अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' ऑनलाइन लीक

-टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को कई टोरंट साइट्स जैसे फिल्मीजिला, मूवीरूलेज, टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स सहित कई अन्य वेबसाइट्स पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और एचडी (HD) प्रिंट में लीक कर दिया गया है।

-वहीं इस फिल्म से रिलेटेड कीवर्ड्स जैसे 'केसरी 2 मूवी डाउनलोड', 'केसरी 2 मूवी एचडी डाउनलोड', 'केसरी 2 तमिलरॉकर्स', 'केसरी 2 फिल्मीजिला', 'केसरी 2 टेलीग्राम लिंक्स' और 'केसरी 2 मूवी फ्री एचडी डाउनलोड' इन प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंड में हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की पायरेसी के खिलाफ कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

-वहीं 'केसरी चैप्टर 2' के लीक होने से अब इसकी कमाई को बड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' भी रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई थी और इसकी सलमान की फिल्म पर काफी बुरा असर भी पड़ा था।

अक्षय कुमार ने फोन इस्तेमाल न करने की अपील की थी

-जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने फैंस से फिल्म देखते समय अपने फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की थी। अक्षय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि प्लीज अपने फोन अपनी जेब में रखें और इस फिल्म के हर डायलॉग को अच्छे से सुनें। ये बहुत मायने रखेगा।

-एक्टर ने आगे कहा था- अगर आप फिल्म के दौरान अपने इंस्टाग्राम को देखने की कोशिश करते हैं, तो ये फिल्म के लिए अपमानजनक होगा। इसलिए मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि फिल्म देखते वक्त अपने फोन को दूर रखें।

क्या है 'केसरी चैप्टर 2' की कहानी?

-फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार ने मशहूर वकील और नेशनलिस्ट सर चेट्टूर शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

-साल 1922 में सी. शंकरन नायर ने 'गांधी और अराजकता' नाम से किताब लिखी थी। इस किताब में उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दौरान पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर की आलोचना की थी।

-किताब में नायर ने बताया है कि अपने पद से हटाए जाने के बाद जनरल डायर इंग्लैंड लौट आए थे। इसके बाद उन्होंने डायर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

-इस मामले की सुनवाई लंदन के उच्च न्यायालय में हुई थी और 'केसरी चैप्टर 2' इसी कानूनी लड़ाई पर आधारित है। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। हालांकि इसमें कुछ इमोशनल सीन्स भी हैं जो आपको रूला देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+