The Kerala Story: केरल के सीएम ने दूरदर्शन पर 'द केरल स्टोरी' दिखाने से किया इंकार
Kerala Story In Doordarshan: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज दूरदर्शन चैनल पर अदा शर्मा की फिल्म केरल स्टोरी का टेलीकास्ट करने से साफ इंकार किया है। हाल ही विजयन ने कहा कि उन्होंने फिल्म की टीवी स्क्रीनिंग से मना कियाऔ कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इस फिल्म को दिखाने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा।
केरल के सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि दूरदर्शन से इसे रोकने की गुजारिश की है। सीएम ने कहा कि ध्रुवीकरण को उकसाने वाली फिल्म केरल स्टोरी को प्रसारित करने का दूरदर्शन का फैसला बेहद की निंदनीय है। समाचार प्रसारक को भाजपा और आरएसएस गठबंधन की प्रचार मशीन नहीं बनना चाहिए और ऐसी फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं होनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications