Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Varun Dhawan ने जब श्रद्धा कपूर का ठुकराया था प्यार, दिल टूटने पर एक्ट्रेस ने लिया बदला, बोले-'मुझे पिटवाया'

Varun Dhawan Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बार श्रद्धा कपूर का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था।

वरुण धवन को श्रद्धा ने किया था प्यार का इजहार
दरअसल, हाल ही में वरुण धवन फिल्म का प्रमोशन करने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि जब श्रद्धा कपूर 8 साल के थे तो उन्होंने वरुण को प्रपोज किया था। लेकिन उन्होंने इस प्रपोजल को तुरंत रिजेक्ट कर दिया।

varun dhawan

वरुण धवन ने रिजेक्ट किया प्रपोजल
वरुण धवन ने कहा कि, मुझे आजतक ये नहीं समझ आया कि वह मुझे प्रपोज करने के लिए पहाड़ क्यों लेकर गईं। लेकिन उस वक्त मुझे लड़कियां पसंद नहीं थी इसलिए मैंने प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया। एक्टर ने आगे बताया कि उस वक्त ये बात श्रद्धा कपूर को पसंद नहीं आई और फिर उन्होंने कुछ लड़कों से वरुण को पिटवाया।

वरुण धवन की हुई पिटाई
वरुण धवन से शुभांकर मिश्रा ने पूछा कि, 'क्या आप कभी पीटे हैं?' इसके जवाब में एक्टर ने हंसते हुए कहा, 'हां मैं पीटा हूं, मुझे उसने प्रपोजल रिजेक्ट करने के बाद 3 लड़कों से पिटवाया था। क्योंकि मैंने सिर्फ हां नहीं बोली थी।' ये सुनते ही शुभांकर मिश्रा की हंसी छूट गई। इससे पहले श्रद्धा कपूर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने कैसे वरुण धवन को पहली बार प्रपोज किया था।

श्रद्धा कपूर की आखिरी फिल्म
बता दें कि, श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था। इस फिल्म में वरुण धवन ने कैमियो किया था। दोनों की कैमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की। फिल्म ने भारत में लगभग 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब देखना होगा कि वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+