KBC 14: कन्‍टेस्‍टेंट ने ऐसा क्‍या कहा कि अमिताभ बच्‍चन सीट छोड़कर बोले- मैं ऐसे नहीं खेल सकता

KBC 14: कन्‍टेस्‍टेंट ने ऐसा क्‍या कहा कि अमिताभ बच्‍चन सीट छोड़कर बोले- मैं ऐसे नहीं खेल सकता

मुंबई, 20 सितंबर: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 क्विज शो दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। शो के होस्‍ट हर दिन हॉट शीट पर पहुंचने वाले कंटेस्‍टेंट से बातचीत कर थोड़ी देर में अपना बना लेते है, यही कारण है कि कंटेस्‍टेंट बिग बी के सामने अपने दिल की हर बात खुल कर करने लगते हैं। वहीं एक कंटेस्‍टेंट ने शो में बिग बी से ऐसा कुछ कह दिया जिसके कारण अमिताभ बच्‍चन ना केवल अपनी सीट कर खड़े हो गए बल्कि उन्‍होंने कहा ऐसे तो हम खेल नहीं खेल सकते।

 मनोवैज्ञानिक बिजल हर्ष सुखानी हॉटसीट पर पहुंचती हैं

मनोवैज्ञानिक बिजल हर्ष सुखानी हॉटसीट पर पहुंचती हैं

केबीसी सीजन 14 के लेटेस्‍ट एपिसोड में हॉट सीट पर बिजल हर्ष सुखानी हॉटसीट पर पहुंचती हैं जो कि एक मनोवैज्ञानिक हैं। वह समाज में फैले कलंक के बारे में बात करती है कि कैसे लोगों को अभी भी मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सक को दिखाने के लिए डर का सामना करना पड़ता है। बिजल हर्ष सुखानीबच्चों के लिए क्लिनिकल हिप्नोथेरेपिस्ट और बिहेवियर थेरेपिस्ट भी हैं। उनके साथ उनके पति, मां और सास-ससुर भी शो में पहुंचे थे।

बिजल से बिग बी ने कहा आप मेरी तरफ क्‍यों नहीं देख रहीं

बिजल से बिग बी ने कहा आप मेरी तरफ क्‍यों नहीं देख रहीं

गेम खेलते समय बिग बी उससे पूछते हैं कि वह कहीं और क्यों देख रही है उनकी तरफ क्‍यों नहीं देख रही हैं। इस पर कंटेस्टेंट बिजल ने शेयर किया कि उन्हें डर लग रहा है।

फिर सीट छोड़कर खड़े हो गए बिग बी, बोली ये बात

फिर सीट छोड़कर खड़े हो गए बिग बी, बोली ये बात

ये सुनते ही अमिताभ बच्‍चन अपनी सीट से उठते हैं और उनकेपति को बैठने के लिए कहते हैं। वह घूमते है और दर्शकों से कहते हैं कि वह इस तरह नहीं खेल सकते ।

जब आप सवाल पूछते हैं तो डर लगता है

जब आप सवाल पूछते हैं तो डर लगता है

इसके जवाब में बिजल कहती हैं, 'जब आप सवाल पूछते हैं तो डर लगता है। बिग बी हंसते हुए जवाब देते हैं, "अगर मैं सवाल नहीं पूछूंगा, तो हम खेल कैसे खेलेंगे?" वह बिना किसी लाइफ लाइन के सहयोग से 80,000 रुपये तक खेल खेलती है।

एक कंटेस्‍टेंट ने बिग बी के संग अपनी हाइट नापी और ...

एक कंटेस्‍टेंट ने बिग बी के संग अपनी हाइट नापी और ...


वहीं शो में एक और मजेदार वाकया होता है जिसमें होस्ट अमिताभ बच्चन ने 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' खेलने से पहले सभी 10 प्रतियोगियों का परिचय कराया। कंटेस्टेंट संदीप कुमार शर्मा ने बिग बी से अनुरोध किया कि वह उन्हें पहले अपने पास खड़े होने दें। पता चला, वह अपनी पत्नी को साबित करना चाहता था कि उसकी ऊंचाई बॉलीवुड मेगास्टार जितनी ही है। बिग बी अपने शरीर को नीचे करते हैं और कहते हैं कि प्रतियोगी उनसे लंबा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+