KBC 14: केबीसी में 50 लाख जीतने वाले दुलीचंद के कर्जदार निकले अमिताभ बच्चन, आज तक नहीं चुकाया उधार
नई दिल्ली, 09 अगस्त। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने धमाकेदार शुरुआत कर दी है। सोमवार को शो में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दुलीचंद अग्रवाल हॉटसीट पर बैठे और उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में खेल खेला और पचास लाख रु अपने नाम किए। उन्होंने शो के दौरान होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संग काफी मजेदार बातें भी शेयर कीं।

'आप पर मेरा दस रु उधार है'
लेकिन जब शो के दौरान उन्होंने कहा कि 'अमिताभ बच्चन जी, आप पर मेरा दस रु उधार है' तो अमिताभ समेत वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल जब खेल में दुलीचंद ने पहला पड़ाव पार किया और बिग ने उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये का चेक साइन करके दिया तो दुलीचंद ने अचानक बोला कि "अमित जी, आप पर मेरा दस रु उधार है।"

फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर'
फिर इसके बाद उन्होंने जो कहा वो और भी मजेदार था, दरअसल उन्होंने कहा कि 'ये बात साल 1978 की है, जब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। उनकी भी दिली इच्छा थी कि वो इस फिल्म को हॉल में देखने जाएं लेकिन उस वक्त उनकी माली हालत ठीक नहीं थीं। मात्र दस रु उनकी पॉकेट में थे और उसी पैसे में मुझे साइकिल में हवा भरानी थी, खाना खाना था, घर वापस लौटना था और फिल्म देखनी थी।'

'ये फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ देखूंगा'
'यही सब सोचते-सोचते मैं टिकट विडों की ओर बढ़ा ही था कि तभी पता चला कि मेरी पॉकेट किसी ने मार ली है। मात्र दस रु थे मेरी जेब में और अब वो भी किसी ने चुरा लिए। मैं यही सब सोच रहा था कि उतनी ही देर में वहां पर पुलिस आ गई और जोर-जोर से डंडे बरसाने लग गई। तभी मैंने कसम खाई कि अब तो ये फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ देखूंगा वो भी दस रु लेकर। '

'मैंने केबीसी जिया है'
जिसे सुनने के बाद अमिताभ जोर-जोर से हंसने लग गए। उन्होंने हाथ जोड़कर दुलीचंद का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें अगर मौका मिलेगा तो जरूर वो उनके साथ फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' देखेंगे। इससे पहले जब फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवालों का जवाब देकर दुलीचंद अग्रवाल हॉट सीट पर पहुंचे थे वो उन्होंने हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन की परिक्रमा की थी और कहा था कि 'आपको पता नहीं है कि मैंने यहां आने के लिए पूरे 21 साल तक घोर तपस्या की है, मैंने केबीसी जिया है।'
दुलीचंद ने अपनी एक खासियत भी बताई
इसके बाद दुलीचंद ने अपनी एक खासियत भी अमिताभ बच्चन को बताई कि वह पिछले 800 सालों में कोई भी तारीख बताई जाए तो वो उसका दिन बता देते थे। जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि दुलीचंद ने गेम में पचास लाख की धनराशि जीती।
ये था 50 लाख का सवाल
प्रश्न: 1953 में, भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की देखरेख में किस देश का संसदीय चुनाव हुआ था?
- A नेपाल
- B अफगानिस्तान
- C सूडान
- D साउथ अफ्रीका
उत्तर: C सूडान
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications