'क्या बात है मैडम, हमारे ही पेट पर लात मार दिया...',जब कटरीना से बोले अमिताभ बच्चन, देखें Video

'क्या बात है मैडम, हमारे ही पेट पर लात मार दिया...',जब कटरीना से बोले अमिताभ बच्चन, देखें Video

मुंबई, 02 नवंबर: कौन बनेगा करोड़पति-13 के आने वाले वीकेंड एपिसोड में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ आने वाले हैं। कौन बनेगा करोड़पति-13 के आने वाले शानदार शुक्रावर एपिसोड के लिए एक नया प्रोमो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने ऑनलाइन साझा किया है। वीडियो में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ को हॉट सीट पर बैठे देखा जा सकता है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी को प्रमोट करने केबीसी में आए हैं। अक्षय और कटरीना के साथ निर्देशक रोहित शेट्टी भी आए थे। वीडियो में अमिताभ बच्चन कटरीना कैफ से कहते हैं, ''क्या बात है मैडम, आपने तो हमारे ही पेट पर लात मार दिया...''

जब कटरीना ने अमिताभ के डॉयलग बोले

जब कटरीना ने अमिताभ के डॉयलग बोले

सोनी टीवी पर शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में कटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन के बीच एक डॉयलग एक्सचेंज दिख रहा है। अमिताभ बच्चन ने अग्निपथ में बतौर अभिनेता काम किया है। वहीं कटरीना अग्निपथ के सीक्वल में एक्ट्रेस थीं। इसलिए दोनों कलाकारों ने अग्निपथ के डॉयलग एक्सचेंज किए हैं। कटरीना ने अमिताभ बच्चन के कैरेक्टर विजय दीनानाथ चौहान का डॉयलग बोलेत हुए कहा, ''मेरा नाम विजय दीनानाथ चौहाना''। फिर अमिताभ बोलेत हैं- बाप का नाम दीनानाथ चौहाना। कटरीना बोलती हैं, गांव का नाम खांडवा।''

कटरीना से अमिताभ बोले- 'मेरे ही पेट पर लात मार दी...'

कटरीना से अमिताभ बोले- 'मेरे ही पेट पर लात मार दी...'

अमिताभ बच्चन ने कटरीना से ये डॉयलग सुनने के बाद कहा, '' "क्या बात है, मैडम! हमारे पेट पे लाट मार दिया है।'' अमिताभ बच्चन का ये कमेंट सुनने के बाद अक्षय कुमार हैरान हो गए थे।

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में हर शुक्रवार को सेलिब्रिटी गेस्ट आते हैं। पिछले हफ्ते शुक्रवार में राजकुमार राव और कृति सनोन, दीपिका पादुकोण और फराह खान, पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी और सुनील शेट्टी-जैकी श्रॉफ आए थे।

'सूर्यवंशी' के प्रमोशन में बिजी हैं इन दिनों अक्षय-कटरीना

'सूर्यवंशी' के प्रमोशन में बिजी हैं इन दिनों अक्षय-कटरीना

इन दिनों अक्षय और कटरीना अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख डीसीपी वीर सूर्यवंशी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मुंबई में एक आतंकी साजिश को नाकाम करने के लिए रणवीर सिंह के सिम्बा चरित्र इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव और अजय देवगन के सिंघम चरित्र इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम का करैक्टर भी शामिल है। फिल्म में कटरीना एक डॉक्टर की भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+