KBC 13: उत्तराखंड की इस डॉ. बहू ने पैसों के साथ जीता दिल, बिग बी भी हुए मुरीद

मुंबई, 25 अगस्त। सोमवार रात से केबीसी के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। हर बार की तरह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपनी मोहक संवाद अदायगी से हर किसी का मन मोह लिया। शो की दूसरी प्रतियोगी रहीं उत्तराखंड की वैटनरी ऑफिसर नेहा बाठला, जो कि उत्तराखंड के चंपावत की रहने वाली हैं और शो में अपने ससुर मिस्टर जोशी जी के साथ आई थीं। नेहा ने शानदार ढंग से खेल खेला और 12 लाख 50 हजार रुपए जीते।

 'पैसे के लिए नहीं बल्कि सम्मान के लिए केबीसी में आई'

'पैसे के लिए नहीं बल्कि सम्मान के लिए केबीसी में आई'

शो के दौरान नेहा ने काफी दिल छू लेने वाली बातें भी अमिताभ से शेयर की, जिसकी वजह से अमिताभ भी उनसे काफी प्रभावित हो गए। नेहा ने कहा कि वो पैसे के लिए नहीं बल्कि सम्मान के लिए केबीसी में आई हैं , उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि लोग वैटनरी ऑफिसर के काम को हल्के में ना लें क्योंकि ये काम आसान नहीं है । इसके बाद अमिताभ ने नेहा की काफी तारीफ भी की।

'जीती हुई राशि का उपयोग अच्छे कामों में करूंगी'

'जीती हुई राशि का उपयोग अच्छे कामों में करूंगी'

उन्होंने कहा कि वो जीती हुई राशि का उपयोग अच्छे कामों में करेंगी। उन्होंने बताया कि उनके ससुर के ही कारण वो केबीसी के शो तक आ पाई हैं क्योंकि उन्होंने ही मुझे बार-बार कहा कि मैं इस शो में जा सकती हूं।

ससुर जी को बैठाया Hot Seat पर

जब शो में नेहा ने 3 लाख 20 हजार रुपये जीते तो उन्होंने अमिताभ से आग्रह किया कि वो ये चेक उनके ससुर जी को दें दे। अमिताभ ने झट से उनकी शर्त मान ली और उन्होंने तुरंत ससुर जी को बुलाकर चेक हाथ में थमा दिया।

नेहा के ससुर प्रदीप जोशी हॉट सीट पर बैठे

इसके बाद नेहा ने कहा कि मेरा एक निवेदन और है, जिस पर अमिताभ ने कहा कि हां बिल्कुल कहिए तो, उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे ससुर जी एक बार इस हॉट सीट पर बैठ जाएं, जिस पर अमिताभ ने कहा बिल्कुल और इसके बाद नेहा के ससुर प्रदीप जोशी हॉट सीट पर बैठ गए। नेहा ने ये भी कहा कि मेरे ससुर जी भी आपके बहुत बड़े फैन हैं। जिस पर अमिताभ बच्चन मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।

इस सवाल पर छोड़ा गेम शो ( 25 लाख का था सवाल)

इस सवाल पर छोड़ा गेम शो ( 25 लाख का था सवाल)

पूर्व क्रिकेटर सुसान इत्तिचेरिया किस राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता की मां हैं?

  • ज्वाला गुट्टा,
  • अंजू बॉबी जॉर्ज,
  • दीपिका पल्लिकल,
  • अश्विनी पोनप्पा

इसका सही जवाब दीपिका पल्लिकल था।


केबीसी 13 को ऑनलाइन कैसे देखें?

लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी क्विज शो खेल सकते हैं। इसके लिए सोनीलिव एप को डाउनलोड कीजिए।

शो के पहले कंटेंस्टेंट थे ज्ञानराज

'केबीसी 13' के पहले प्रतियोगी का नाम ज्ञानराज है, जो कि बीएसए के उन 100 यंग साइंटिस्ट के प्रतिष्ठित ग्रुप में शामिल हैं, जिन्हें पीएम मोदी को सलाह देने के लिए चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+