पहली बार KBC के मंच पर अमिताभ संग नजए आएंगी बेटी और नातिन, सामने आई सुंदर तस्वीर
मुंबई, 25 नवंबर। सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है। इसके 'शानदार शुक्रवार' एपीसोड में हर हफ्ते कोई ना कोई सेलिब्रेटी मेहमान बनकर आता है। शो के इसी सेगमेंट में बहुत जल्द आपको अमिताभ बच्चन के घर की दो रौनक श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नंदा हॉट सीट पर दिखाई देंगी। ऐसा पहली बार होगा जब टीवी चैनल पर बच्चन परिवार की तीन जनरेशन एक साथ मंच पर नजर आएगी।

KBC के मंच पर अमिताभ संग दिखेंगी बेटी और नातिन
इस शो की शूटिंग हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें खुद अमिताभ ने ही ट्वीट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि 'बेटियां सबसे प्यारी, उनका ही जहां है।' ये तस्वीरें जोर-शोर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं और शो को लेकर उत्साहित भी हो गए हैं। हालांकि अमिताभ ने ये नहीं बताया है कि यह एपीसोड कब आने वाला है लेकिन यहां आपको बता दें कि स्वेता-नव्या वाला एपीसोड केबीसी के 1000 एपीसोड पूरा होने पर शूट किया गया है।
Recommended Video

नीले रंग के कपड़ों में अमिताभ, श्वेता और नव्या
शेयर की गई तस्वीरों में अमिताभ, श्वेता और नव्या बहुत ज्यादा खुश और सुंदर नजर आ रहे हैं। और तीनों ने ही ब्लू कलर पहना हुआ है। आपको बता दें कि श्वेता बच्चन, अमिताभ के काफी करीब हैं। वो अक्सर अपने पापा के साथ नजर आती हैं।

नव्या नवेली की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है
तो वहीं नव्या नवेली की भी फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो अपने पापा का बिजनेस संभलाना चाहती हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया की एक्टिव सदस्यों में से एक हैं। हाल ही में उनका नाम फिल्म 'हंगामा 2' में लीड रोल करने वाले मीजान जाफरी से जुड़ा था। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मीजान जाफरी लोकप्रिय एक्टर-डांसर जावेद जाफरी के बेटे हैं। मीजान और नव्या नवेली नंदा के बीच अफेयर की बातें साल 2018 से कही जा रही हैं। दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया है।
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हस्ती
हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन पर कुछ नहीं कहा लेकिन मीजान जाफरी ने पिछले दिनों ये जरूर कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लिंकअप की खबरें आना आम बात है इसलिए जो लोग ये बात जानते हैं उन पर इस बात का असर नहीं पड़ता है। फिलहाल वो जिस तरह से नव्या की फोटो पर रिएक्शन देते है, उससे तो यही लगता है कि दोनों के बीच गहरी मित्रता है।वैसे आपको बता दें कि नव्या और मीजान बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं औरदोनों काबचपन से एक-दूसरे के घर आना जाना है।












Click it and Unblock the Notifications