KBC 13: टाई की जगह Tie-Bow में दिख रहे हैं अमिताभ, जानिए Big B के इस डैशिंग लुक का राज

मुंबई, 27 अगस्त। केबीसी के 13वें सीजन का रोमांच चरम सीमा पर है, हर बार की तरह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की संवाद अदायगी और स्टाइल ने लोगों का दिल चुरा लिया है। अमिताभ बच्चन और केबीसी अगर एक-दूसरे के पर्याय कहे जाएं तो गलत ना होगा। केबीसी का यह 13वां सीजन है। केवल सीजन 3 को छोड़ दिया जाए तो बिग बी ने इस क्विज शो के सारे सीजन होस्ट किए हैं और हर बार इस शो ने सफलता का नया इतिहास लिखा है।

Recommended Video

    KBC 13: सुर्खियों में Amitabh Bachchan की 'Tie-Bow', फैंस को दे रहे फैशन गोल्स | वनइंडिया हिंदी
    टाई की जगह Tie-Bow में दिख रहे हैं अमिताभ

    टाई की जगह Tie-Bow में दिख रहे हैं अमिताभ

    अमिताभ का ना केवल शो को होस्ट करना, बल्कि उनकी प्रतियोगियों से मीठी बातचीत और डैशिंग लुक हमेशा से लोगों को आकर्षित करता आया है। इस बार भी बिग बी का अंदाज काफी निराला है। इस बार के शो में वो सूट और टाई की जगह सूट और टाई-बो में नजर आ रहे हैं, जो कि निश्चित रूप से नया और खूबसूरत स्टाइल है। इस यूनिक स्टाइल के पीछे मेहनत है स्टाइलिस्ट प्रिया पाटिल की, जो पिछले 10 साल से अमिताभ के लिए काम कर रही हैं।

    अमिताभ के सूट के ब्रोचेस का प्रयोग

    अमिताभ के सूट के ब्रोचेस का प्रयोग

    TOI.com से बात करते हुए प्रिया ने कहा कि वो हर बार कुछ नया करने की सोचती हैंऔर ये उनकी खुशकिस्मती है कि वो अमिताभ जी के लुक के साथ जब भी नया प्रयोग करती हैं तो उसे लोग काफी पसंद करते हैं।

    अमिताभ के सूट के ब्रोचेस का प्रयोग

    केबीसी 12 में उन्होंने अमिताभ के सूट के सााथ ब्रोचेस का इस्तेमाल किया था जिसे भी लोगों ने काफी पसंद किया था, इस बार उन्होंने टाई-बो का नया एक्सपेरिमेंट किया है, जिसे कि लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं, मुझे खुशी है कि मेरा प्रयोग लोगों को अच्छा लगा है।

     अमिताभ बच्चन क्लासिक लुक पसंद करते हैं

    अमिताभ बच्चन क्लासिक लुक पसंद करते हैं

    प्रिया ने कहा कि हालांकि वो जो भी डिजाइन तैयार करती है, उस पर अमिताभ बच्चन का अप्रूवल मिलना बहुत ज्यादा जरूरी है। वो जब भी कोई स्टाइल बनाती है तो अमिताभ जी को जेहन में रखकर ही बनाती हैं। प्रिया ने कहा कि अमिताभ बच्चन क्लासिक लुक पसंद करते हैं।

    यूरोप से आता है सूट का कपड़ा

    हम केबीसी के शुरू होने से एक महीने वाले काम पर जुट जाते हैं। सूट के लिए कपड़ा यूरोप से आता है तो वहीं सूट में यूज होने वाले बटन टर्की से मंगवाए जाते हैं। प्रिया ने कहा कि अमिताभ बच्चन की सबसे अच्छी आदत ये है कि हर प्रयोग को ट्राई जरूर करते है, जो हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।

    कौन हैं प्रिया पाटिल?

    कौन हैं प्रिया पाटिल?

    मालूम हो कि अमिताभ की स्टाइलिस्ट और भारतीय फैशन डिजाइनर प्रिया पाटिल मूलरूप से मुंबई की रहने वाली हैं लेकिन उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय, यूके और निफ्ट / नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, से पढ़ाई की है। वो बहुत सारे अवार्ड्स से भी नवाजी जा चुकी हैं।

    सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा

    अमिताभ के लुक की काफी चर्चा इस वक्त जोरों से इंटरनेट पर हो रही है। लोग इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+