'3 साल बेटे को ना देखो तो बैठ जाता है दिल' FIR वाली दबंग महिला थानेदार की इस पोस्ट ने जीत लिया दिल
सोनी सब (Sony Sab) का फेसम शो एफआईआर (FIR) भले ही बंद हो गया लेकिन दर्शक आज भी उसे याद करते हैं। थानेदार चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक (Kavita Kaushik) के तेवर की बात ही क्या। एक दबंग पुलिसवाली की भूमिका निभाकर उन्होंने शो में जान डाली थी। अब कविता कौशिक फिर से दबंग थानेदार बनकर दर्शकों के बीच हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया वह दिल को छू लेने वाला है। साथ ही बाहर से कठोर दिखने वाली पुलिस के किरदार वाली इस लेडी के दिल की बात कहता है।

दबंग थानेदार की पोस्ट दिल के करीब
कविता कौशिक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो दिल के इतने करीब है कि अब तक लोग 3 लाख बार इसे देख चुके हैं।

बेटा पहुंच घर तो पैरेंट्स हुए इमोशनल
कविता कौशिक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें यह दिखाया गया है कि एक युवक पिछले 3 वर्षों में पहली बार घर आता है। लेकिन उसके आने की पहले से माता पिता का जानकारी नहीं होती। जब वह घर में प्रवेश करता है तो मां किचन में होती है। जैसे वह अपने बेटे को देखती है उसके आंसू खुसी से नहीं रुकते और बेटे को गले लगा लेती है। कुछ देर बाद जब पिता घर पहुंचता है तो वह भी बड़े दिनों बात बेटे को देखकर ऐसे ही भावुक हो जाता है।

महिला थानेदार की फिर भूमिका निभा रहीं कविता
सोनी सब (Sony Sab) के फेमस शो के बाद एफआईआर (FIR) वाली मैडम फिर से एक बार तेज तर्रार दबंग पुलिस की भूमिका वाले किरदार में हैं। इस बार सोनी सब के शो मैडम सर में महिला एसएचओ का किरदार निभा रही हैं।

इस बार दिल से निर्णय लेती हैं कविता
हलांकि इस बार कविता कौशिक एफआईआर जैसे सख्त एक्शन के बजाय निर्णय लेने में दिल का सहारा ले रही हैं। मैडम सर में कविता के साथ एक दूसरा दबंग किरदार करिश्मा मैडम का है। लेकिन महिला शो में कविता अधिकतर निर्णय दिल से करती हैं। वे इस बार एफआईआर वाले चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से हटकर एक्टिंग कर रही हैं।

दबंग लेडी का शेयर्ड वीडियो 3 लाख लोगों ने देखा
कविता कौशिक ने जो विडियो शेय किया उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस वीडियो को 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह वीडियो क्लिप ऐसी है जिसे देखने के बाद लोग इमोशन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं इसे टाइप करते हुए रो रहा हूं। यूजर ने आगे लिखा 'कृपया अपने माता-पिता को मेरा सम्मान दें, वे मुझे नहीं जानते होंगे लेकिन मैंने अपने पिताजी को आप में देखा है।'












Click it and Unblock the Notifications