Kaun Banega Crorepati 17 में 15 अगस्त को दिखेगा 'देशभक्ति' का ऐसा रंग, हॉट सीट पर होंगी कर्नल सोफिया कुरैशी
Kaun Banega Crorepati 17: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने सुपरहिट रिएलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के साथ टीवी पर वापसी कर चुके हैं। कई दमदार प्रोमो रिलीज होने के बाद दर्शक इस शो के 17वें सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
केबीसी का इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड
केबीसी 17 की शुरुआत गत 11 अगस्त 2025 (सोमवार) से हो चुकी है और इसी बीच 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को प्रसारित होने वाले इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड की झलक ने फैंस का रोमांच और ज्यादा बढ़ा दिया है।

देश की वीर बेटियां होंगी हॉट सीट पर
-आपको बता दें कि केबीसी 17 के स्वतंत्रता दिवस विशेष एपिसोड में भारतीय नौसेना, वायुसेना और थलसेना की तीन महिला अधिकारी एक साथ नजर आएंगी। इनमें कमांडर प्रेरणा देवस्थली (इंडियन नेवी), कर्नल सोफिया कुरैशी (इंडियन आर्मी) और विंग कमांडर व्योमिका सिंह (इंडियन एयर फोर्स) का नाम शामिल है।
-जानकारी के अनुसार ये तीनों महिला ऑफिसर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कई अहम बातें कैमरे के सामने शेयर करेंगी। प्रोमो में कर्नल सोफिया कुरैशी कह रही हैं- पाकिस्तान ये करता चला आ रहा था, तो जवाब देना बनता था। उन्होंने इस मिशन की पूरी जानकारी दी और ये भी बताया कि इसमें किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा था।
-शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह कहती हैं- फिर रात को 1 बजकर 5 मिनट से 1.30 बजे तक 25 में मिनट में खेल खत्म कर दिया। फिर कमांडर प्रेरणा देवस्थली कहती हैं- टारगेट को निशाना बनाया और उन्हें नष्ट किया, लेकिन किसी सिविलियन को नुकसान नहीं पहुंचाया, ये एक नया भारत नई सोच के साथ है।
-इसके बाद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भारत माता की जय का नारा लगाते हैं। केबीसी 17 का स्वतंत्रता दिवस महा स्पेशल उत्सव एपिसोड 15 अगस्त 2025 को रात 9 बजे प्रसारित होगा।
केबीसी का 'स्वतंत्रता दिवस महाउत्सव'
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में इसे स्वतंत्रता दिवस महाउत्सव बताया गया है। इस खास मौके पर कौन बनेगा करोड़पति सिर्फ टीवी पर ही नहीं, बल्कि Sony LIV ऐप पर भी देखा जा सकेगा। देशभक्ति से सराबोर ये एपिसोड दर्शकों को न केवल ज्ञान देगा, बल्कि भारतीय सेना की बहादुरी और नई सोच की झलक भी पेश करेगा।


Click it and Unblock the Notifications
