'नहीं सजेगा मंच, अब नहीं मिलेंगे' KBC को अमिताभ बच्चन नहीं करेंगे होस्ट? आखिरी एपिसोड में दिया हिंट

Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का अब खत्म हो गया है। ये शो कई सालों से फैंस का पसंदीदा है इसे हर वर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं। लंबे समय से इस शो को केवल अमिताभ ही होस्ट कर रहे हैं।

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 15 में जहां कई कंटेस्टेंट्स ने लाखों और करोड़ों रुपये जीते। वहीं अमिताभ बच्चन के साथ भी उन्होंने जमकर मस्ती की। एक्टर आए दिन हर एपिसोड में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करते थे। लेकिन अब ये शो खत्म हो गया है ऐसे में बिग बी ने भावुक होकर इस शो को अलविदा कहा।

Amitabh Bachchan

कौन बनेगा करोड़पति 15 का फिनाले का प्रोमो सामने आया है। जिसमें अमिताभ बच्चन शो को अलविदा कहते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने काफी भारी मन से शो को गुडबॉय कहा साथ ही अपने लाखों फैंस के लिए संदेश दिया। बिग बी ने कहा कि, "देवी और सज्जनों अब कल से मंच नहीं सजेगा अब हम जा रहे हैं हमारा आना नहीं होगा।"

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन नम आंखो से कहते हुए नजर आए कि, "अपनों से यह कह पाना कि कल से हम यहां नहीं आएंगे। न तो कहने की हिम्मत हो पाती है और ना ही मन होता है। मैं अमिताभ बच्चन, इस दौर के लिए इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं शुभरात्रि।" इस दौरान बिग बी ने हाथ जोड़कर अपने फैंस को आखिरी सलाम किया।

अमिताभ बच्चन के साथ मौजूद महिला ने उनकी जमकर तारीफ कर भगवान का दर्जा किया। महिला कहती है कि, "हम में से किसी ने भी भगवान को नहीं देखा है, लेकिन आज हम भगवान के सबसे लाडले को देख रहे हैं।" ये वीडियो वाकई ही इमोशनल कर देने वाला है क्योंकि अब हॉट सीट पर बैठिए सुनने को नहीं मिलेगा। फैंस के लिए यह केवल शो नहीं बल्कि अमिताभ से उनका रिश्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+