'केबीसी 14' की कंटेस्टेंट ने इतनी जोर से दबाया अमिताभ बच्चन का हाथ, बिग बी चिल्लाए- अरे बाप रे

अमिताभ बच्चन केबीसी 14 की कंटेस्टेंट कोमल गुप्ता से उनका हाथ दबाने के लिए कहते हैं और फिर उनकी तेज चीख निकल जाती है।

मुंबई, 1 सितंबरः इन दिनों टीवी का फेमस रिएलिटी क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' बहुत ही पसंद किया जा रहा है। इसके हर एपिसोड में मजेदार कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं जो न सिर्फ अपने गेम से शो के होस्ट बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को चौंका रहे हैं, बल्कि उनके पर्सनल लाइफ के किस्से लोगों को हैरान कर दे रहे हैं। इसी बीच 'केबीसी 14' में हाल ही एक ऐसी कंटेस्टेंट आईं जो कि वेटलिफ्टर थीं। उनका नाम कोमल गुप्ता था। कोमल के परिवार ने उनके जो किस्से सुनाए, उन्हें सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान हो गए।

परिवार ने बताए कोमल के कारनामे

परिवार ने बताए कोमल के कारनामे

केबीसी 14 के एपिसोड में कोमल के परिवार वालों ने बताया कि जब से कोमल ने जिम जाना शुरू किया है, वह काफी स्ट्रॉन्ग हो गई है। वह कभी बोतल फोड़ देती हैं, कभी बरनी तोड़ देती हैं तो कभी दरवाजे का हैंडल तक निकाल देती है। कोमल के बारे में उसके परिवार से ये सब बातें सुनकर अमिताभ बच्चन काफी हैरान हो गए।

बिग बी के मुंह से निकला- अरे बाप रे

इसके बाद बिग बी कोमल गुप्ता से उनका हाथ दबाने के लिए कहते हैं और फिर उनकी तेज चीख निकल जाती है। वह हॉट सीट पर बैठीं कोमल गुप्ता के पास जाते हैं और कहते हैं- हमको बताइए हमारा हाथ दबाकर कि कितना जोर है आप में। तभी हड्डियां चटखने की आवाज आती है और अमिताभ बच्चन चिल्लाने लगते हैं- अरे बाप रे।

अनुश्री ने जीते सिर्फ 10 हजार रुपए

अनुश्री ने जीते सिर्फ 10 हजार रुपए

आपको बता दें कि कोमल गुप्ता के हॉटसीट पर बैठने से पहले इसी एपिसोड में हॉटसीट पर अहमदाबाद की अनुश्री बैठी थीं। अनुश्री पेशे से असिस्टेंट बैंक मैनेजर थीं। अमिताभ बच्चन ने अनुश्री के साथ गेम की शुरुआत की। अनुश्री धीरे-धीरे सवालों के पड़ाव पार करते हुए 1 लाख 60 हजार के सवाल तक पहुंच गई थीं।

अनुश्री के बाद कोमल हॉटसीट पर पहुंचीं

अनुश्री के बाद कोमल हॉटसीट पर पहुंचीं

हालांकि इसका उन्हें सही जवाब मालूम नहीं था। लाइफलाइन 50:50 की मदद से भी वह सही जवाब नहीं दे पाईं। अनुश्री 'केबीसी 14' में सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीत पाईं। अनुश्री के बाद हॉटसीट पर कोमल गुप्ता बैठीं और उन्होंने बिद बी के साथ काफी मजा किया।

कोरोना से संक्रमित हुए अमिताभ बच्चन

कोरोना से संक्रमित हुए अमिताभ बच्चन

आपको बता दें कि फिलहाल अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए हैं और अपने घर पर क्वारिंटीन में हैं। फिलहाल उन्होंने केबीसी 14 से ब्रेक लिया हुआ है और घर पर आराम कर रहे हैं। अपने कोरोना संक्रमण के बारे में बताते हुए अमिताभ बच्चन से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+