दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस होती 'कबीर' की 'नैना', लेकिन इस फिल्म की वजह से ठुकराया ऑफर
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। लेकिन इस फिल्म के लिए दीपिका नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस को सेलेक्ट किया गया।

Yeh Jawaani Hai Deewani 10: अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की कहानी प्यार, इजहार, दोस्ती और जिंदगी के मायने को बखूबी समझाती है। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी लेकिन आज भी फैंस इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण पहली च्वाइस नहीं थी।
दीपिका से पहले ये एक्ट्रेस थी फर्स्ट च्वाइस
फिल्म ये जवानी है दीवानी का क्रेज आज भी फैंस के दिलों में बरकरार है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एक इंट्रोवर्ट नैना का किरदार निभाया है जिसकी लाइफ में कबीर आता है और उसकी जिंदगी बदल देता है। लेकिन ये जानकर हैरानी होगी कि, नैना का किरदार निभाने के लिए दीपिका पादुकोण से पहले किसी और एक्ट्रेस को फाइनल किया गया। आइए आपको बताते हैं वो एक्ट्रेस आखिर कौन है।
फानइल हो गई थी बातचीत
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण से पहले करण जौहर और अयान मुखर्जी ने इस फिल्म का ऑफर कैटरीना कैफ को दिया था। सब कुछ फाइनल हो चुका था। फिल्म की कहानी के बारे में भी कैटरीना से पूरी बातचीत हो चुकी थी और उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हां भी कह दिया था। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
कैटरीना ने इस वजह से किया इंकार
दरअसल, जब कैटरीना कैफ को फिल्म ये जवानी है दीवानी का ऑफर मिला था उसके तुरंत बाद उन्हें आमिर खान की फिल्म धूम 3 ऑफर हो गई थी। जिस तारीख को ये फिल्म रिलीज होनी थी वो ये जवानी है दीवानी से क्लैश कर रही थी। साथ ही कैटरीना ने इससे पहले कभी आमिर खान के साथ काम नहीं किया इसलिए उन्होंने ये जवानी है दीवानी का ऑफर ठुकराकर धूम 3 को चुना।
दीपिका ने निभाया नैना का किरदार
बस फिर क्या था इसके बाद फिल्म दीपिका पादुकोण की झोली में गिरी। एक्ट्रेस ने नैना का किरदार बखूबी निभाया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आज भी फैंस दीपिका का यह किरदार बेहद पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की बेस्ट मूवीज की लिस्ट निकाली जाएगी तो उसमें 'ये जवानी है दीवानी' का नाम जरूर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications