कैटरीना कैफ-विक्की कौशल अपनी शादी में इस शाही सुइट्स में ठहरेंगे,लग्जरी कार की कीमत जितना है एक दिन का रेंट
मुंबई, 01 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी है। राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में विक्की और कैटरीना शादी के सात फेरे लेंगे। ये एक शाही शादी होगी जिसमें मेहमानों के लिए जहां खास इंतजाम किए गए हैं वहीं दुल्हा विक्की और दुल्हन कैटरीना ने अपने लिए भव्य शाही सुइट्स बुक किए हैं। जिसका एक दिन किराया इतना हैं जितने में आप एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं।

पैलेस में राजा-रानी के सुइट्स में ठहरेंगे दुल्हा विक्की दुल्हनिया कैटरीना
ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दुल्हा विक्की कौशल इस फोर्ट में बने राजा मानसिंह सुइट में रहेंगे वहीं उनकी होने वाली दुल्हनियां कैटरीना रानी राजकुमारी सुइट में रहने का इंतजाम किया गया है। यानी इस खास जोड़ी को महल में बने होटल में राजा और रानी के सुइट्स में रखा जाएगा।

एक रात का जानें कितना है रेंट
रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन का इस सुइट्स का टैरिफ लगभग 7 लाख रुपये प्रति रात्रि है। यानी एक दुल्हा दुल्हन के लिए बुक किए गए दोनों सुइट्स का एक रात का किराया कुल 14 लाख रुपये है।

विक्की और कैटरीना की शादी में होंगे ये फग्शन
लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना और विक्की के लिए 6 से 11 दिसंबर के लिए सुइट बुक किए गए हैं। विक्की, कैटरीना और उनके परिवार के 6 दिसंबर तक जयपुर पहुंचने की उम्मीद है। दोनों की शादी के पहले महिला संगीत का कार्यक्रम 7 दिसंबर को होगा। इसके बाद अगले दिन मेहंदी सेरेमनी और शादी के बंधन में बंधने के बाद एक भव्य रिसेप्शन होगा। रिपोर्टों के अनुसार, 9 दिसंबर को एक हिंदू रीति रिवाज से कैटरीना और विक्की अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे।

कैटरीना के हाथ में रचेंगी सोजत की मेंहदी
रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि राजस्थान के पाली से सोजत मेहंदी के लगभग 400 शंकु टीम द्वारा मंगवाए गए हैं। माना जा रहा है कि शादी में 20 किलो मेहंदी का इस्तेमाल होगा। कथित तौर पर, शादी के उत्सव और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कुल छह अलग-अलग बिजनेसमैन लगे हुए हैं।

विक्की और कैटरीना की शादी में होंगे ये सेलिब्रेटी होंगे मेहमान
विक्की-कैट की शादी में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां मेहमान बन कर आने वाली हैं। सूत्रों ने खुलासा किया है कि आलिया भट्ट, करण जौहर, सलमान खान और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस सभी को विक्की-कैटरीना की शादी में आमंत्रित किया गया है। ये सितारे शादी में शामिल होंगे या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शाहरुख खान और सैफ करीना भी होंगे शामिल
हालांकि, होटल रीजेंट के मैनेजर वान्या ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान भी विक्की और कैटरीना की शादी में शामिल होंगे और वो इस दौरान होटल ओबेरॉय में ठहर सकते हैं। वहीं एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर होटल शेरबाग में ठहरेंगे।

कैटरीना विक्की के शादी के रिस्पेशन में मेहमान होंगे ये बिजनेस टाइकून
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद होने वाले भव्य रिसेप्शन में देश के जाने-माने बिजनेस टाइकूल भी मेजबानी करेंगे? सेलेब्स के अलावा, नीता अंबानी समेत अन्य कई जानी मानी हस्तियां के शादी में शामिल होने की उम्मीद है। कथित तौर पर मेहमानों के लिए एक जंगल सफारी और घड़ियाल पार्क की ट्रिप का भी इंतजाम किया गया है। हालांकि अभी तक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अभी तक अपनी शादी की खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications