कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी 7 से 9​ दिसम्बर तक राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में

सवाई माधोपुर, 11 नवंबर। बॉलीवुड सेलिब्रिटी वेडिंग के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन राजस्थान फिर तैयार है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और प्रियंका चौपड़ा के अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान को चुना है।

विक्की कौशल व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी

विक्की कौशल व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में होगी। इसे बरवाड़ा फोर्ट के नाम से भी जानते हैं। पिछले कई दिन से यहां पर कैफ-कौशल की शादी की तैयारियां चल रही है।

तीन दिन चलेगा कार्यक्रम

तीन दिन चलेगा कार्यक्रम

कैटीना कैफ व विक्की कौशल की शादी की डेट को लेकर अभी कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है, मगर यह तय हो गया है कि सिक्स सेंस फोर्ट में समारोह 7 से 9 दिसंबर के बीच होगा। ऐसे में उम्मीद है कि इन्हीं तीन दिन में वे सात फेरे लेंगे।

 मुम्बई से दस सदस्यीय टीम पहुंची

मुम्बई से दस सदस्यीय टीम पहुंची

खबर है कि मंगलवार रात को मुम्बई से दस सदस्यीय टीम सवाई माधोपुर में रणथंभौर नेशनल पार्क से करीब आधा घंटे की दूरी पर स्थित खूबसूरत रिजॉर्ट सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा पहुंची। टीम ने पूरी होटल का जायजा लिया और तैयारियों के बारे में अपडेट लिया।

बुकिंग कंफर्म हो गई

बुकिंग कंफर्म हो गई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल प्रबंधन के अनुसार बुकिंग कंफर्म हो गई है, लेकिन शादी का प्रोग्राम अभी घोषित नहीं है। मुम्बई से आई टीम ने किस स्थान से दूल्हा विक्की कौशल घोड़ी पर बैठकर आएगा और शादी का मुख्य कार्यक्रम किस जगह होगा, जैसी जानकारियां ली।

रिपोर्ट के बाद फाइनल किया जाएगा

रिपोर्ट के बाद फाइनल किया जाएगा

टीम ने शादी में लगने वाली खाने की स्टाल की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह टीम बुधवार शाम तक मुम्बई लौट गई। टीम की रिपोर्ट के बाद फाइनल किया जाएगा कि विक्की कौशल व कैटरिना कैफ की शादी में किस दिन कौनसा आयोजन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+