विक्की के प्यार में पूरी तरह से डूबी कैटरीना, नए घर में शिफ्ट होते ही शेयर की रोमांटिक फोटो
मुंबई, 20 दिसंबर: शादी से पहले अपने सीक्रेट रिलेशन को लेकर और फिर शादी के बाद अपने खुल्लम खुल्ला प्यार को लेकर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। 09 दिसंबर को राजस्थान के आलीशान किले में सात फेरे लेकर दोनों अभिनेता हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। शादी के बंधन में बंधन के बाद दोनों अपनी न्यूली मैरिड लाइफ काफी एंजॉय कर रहे हैं, जिसका सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट दे रहा है। वहीं अब कैटरीना ने नए घर में शिफ्ट होने के बाद विक्की के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।

नए घर में शिफ्ट हुए कैट और विक्की
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जिन्होंने सवाई माधोपुर के बड़वाड़ा फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी, वो अब मुंबई के जुहू इलाके में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। रविवार को नव विवाहित जोड़े ने एक हाउस वार्मिंग प्रोग्राम रखा था, जिसमें उनके परिवार के करीबी लोगों ने हिस्सा लिया। अब सोमवार दोपहर को कैटरीना ने अपने नए घर से बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है, जिससे साफ अंदाजा हो रहा है कि शादी के बाद कैटरीना कैफ विक्की के प्यार में पूरी तरह से डूब चुकी हैं।

नए घर से कैटरीना ने फोटो की शेयर
कैटरीना ने अपना इंस्टा स्टोरी पर अपनी नई जगह की पहली तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने विक्की के हाथ में अपने हाथ की एक फोटो साझा की है। तस्वीर को उनके नए घर की बालकनी पर कैप्चर किया गया था, जिसमें बाहर से समुद्र दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा 'होम' साथ ही दिल का इमोजी भी डाला है।

मेहंदी वाले हाथों की फोटो भी हुई वायरल
वहीं इससे पहले कैटरीना ने अपने मेहंदी वाले हाथों की फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वो बीच के किनारे अपने मेहंदी से भरे हाथों को साथ में जोड़कर दिखा रही थी। अपनी फोटो से साथ कैप्शन में सिर्फ कैट ने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया था। कैट की इस फोटो पर उनके फैंस ने जमकर प्यारा बरसाया। फोटो पर 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

घर में शिफ्ट होने से पहले रखी थी पूजा
आपको बता दें कि 19 दिसंबर अपने नए घर में शिफ्ट होने से पहले विक्की और कैटरीना ने पूजा रखी थी, जिसमें उनकी फैमिली मेंबर्स भी शामिल हुए थे। विक्की और कैटरीना का नए घर का व्यू है। जहां से समंदर का बहुत ही खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है। फिलहाल कैटरीना की सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाले फोटोज को लेकर साफ कहा जा सकता है कि दोनों काफी खुश हैं।

8 लाख रुपए नए घर का किराया
विक्की और कैटरीना इस साल की शुरुआत में जुहू अपार्टमेंट में साथ रहेंगे। उन्होंने जुहू में आलीशान राजमहल की 8वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जिसका 8 लाख रुपए प्रति माह किराया है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ टाइगर 3, फोनभूत, जी ले जरा और अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म नजर आएंगी। वहीं विक्की पास सैम बहादुर और गोविंदा नाम मेरा है।












Click it and Unblock the Notifications